यूपी के मेरठ में रहकर मुजफ्फरनगर निवासी युवती फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग की साजिश रच रही थी, लेकिन युवती ने अपने घरवालों को कुछ और ही बताया हुआ था।
हनी ट्रैप के गैंग का भंडाफोड़ होने के बाद युवती और उसके एक साथी को जेल भेज दिया गया। मामला सेना से जुड़ने पर सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से जांच कर रही हैं। वहीं मेरठ पुलिस शनिवार को युवती के गांव जांच के लिए पहुंची जहां कई नए खुलासे हुए। सामने आया कि युवती ने अपने घरवालों को भी धोखे में रखा हुआ था: -