फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey trap: क्यों कॉल गर्ल बनी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली, बीएससी पास खूबसूरत युवती, उठे सवाल

Sun, 27 Dec 2020 06:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए दुश्मन सैनिकों को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रचते हैं, मेरठ में जो हनी ट्रैप का मामला सामने आया है, उसमें भी सेना की जवान ही निशाने पर थे। इन्हें निशाना बना रही थी पढ़ी लिखी युवती, जिसे इंटरनेट की जानकारी थी।

पुलिस के साथ साथ अब सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की गंभीरता छानबीन में जुट गई हैं कि आखिर क्या वजह थी कि शिक्षित और सुंदर दिखने वाली यह युवती घरवालों से झूठ बोलकर फौजियों को फंसाने के काले कारोबार में लिप्त थी :-
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला
फौजियों को ऐसे करती थी ब्लैकमेल
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि युवती गिरोह की सरगना है। वह पहले सेना के जवानों से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करती थी। उनसे होटल में मिलती और यहां उनके अश्लील फोटो व वीडियो बना लेती थी। इसके बाद युवती द्वारा जवान को ब्लैकमेल करने का काम शुरू हो जाता था। इस काम में युवती के साथ उसके दो और साथी भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती ने घरवालों से बोला था इतना बड़ा झूठ, बोले- हमें तो लगता था...
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला
मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई युवती बीएससी तक पढ़ी है और अच्छी अंग्रेजी बोलती है। उसने फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अधिकांश दोस्त फौजी ही बनाए हुए हैं। युवती ने बताया कि जिस फौजी को उसने हरियाणा से मेरठ बुलाया था, वह एक साल से उसके संपर्क में था। वह उससे लगातार मोबाइल पर बात करती थी।

युवती के पास से 12 अलग अलग आईडी मिली हैं जिनसे वह फौजियों से संपर्क साधती थी। अपने साथियों संग मिलकर शास्त्रीनगर स्थित एक साइबर कैफे से वह सारा नेटवर्क चला रही थी।

4 of 7
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला
युवती ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पहले एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। वहीं पर उसकी साथी अंकुर से मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों मिलकर फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाने का काम करने लगे। सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही हैं कि फौजी से युवती ने कहीं कोई ऐसी जानकारी तो नहीं ली, जो देश की सुरक्षा से जुड़ी हो।


 
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला
युवती के सोशल नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने युवती के फेसबुक व इंस्टाग्राम की जांच के लिए साइबर सेल से संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि युवती के पांचों मोबाइल में अलग-अलग आईडी से फेसबुक व इंस्टाग्राम का अकाउंट बने हैं। युवती के तकरीबन एक हजार से भी ज्यादा टिकटॉक वीडियो यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

6 of 7
युवती का साथी आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा के अनुसार पूछताछ में आरोपी युवती ने दो फौजियों के नाम बताए, जिनको वह मेरठ बुलाकर ठगी कर चुकी है। इसके अलावा भी कई फौजी व अन्य युवक भी हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला
इसे सनक, साजिश, सुरक्षा में सेंध कहें या फिर लालच कि एक पढ़ी लिखी बीएससी पास युवती गांव से दूर परिवार से झूठ बोलकर हनी ट्रैप के काले कारोबार की सरगना बन गई।

युवती ने घरवालों को बताया हुआ था कि वह एक गुरूग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है, जबकि वह मेरठ के शास्त्रीनगर में एक फ्लैट लेकर रह रही थी। आखिर इस सब के पीछे क्या वजह थी, सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें