फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल की 12 तस्वीरें... फिर जलने से बचा सहारनपुर, पुलिस पर जमकर पथराव, सीओ समेत कई घायल

Tue, 10 Sep 2019 08:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 12
मौके पर पुलिसफोर्स - फोटो : अमर उजाला
यूपी का सहारनपुर जिला मंगलवार को एक बार फिर जलने से बच गया। यहां दो साल पहले शब्बीरपुर गांव में महाराणा प्रताप जयंती को लेकर भारी बवाल हुआ था। उस समय जिले में राजपूत और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच करीब एक महीने तक संघर्ष चला था, जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई थी। आज फिर शहर में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भारी बवाल हो गया। आगे देखिए बवाल की 12 तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 12
पुलिस के सामने हंगामा करता युवक - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बेहट रोड पर ग्राम घुन्ना के पास शरारती तत्वों ने सोमवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। मंगलवार सुबह इसका पता चलते ही गुस्साई भीड़ ने बेहट रोड पर ट्रैफिक जाम कर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक यातायात बंद रहा।
विज्ञापन

3 of 12
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं जाम में फंसे शाकंभरी देवी जा रहे श्रद्धालुओं ने विरोध किया तो डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस बीच हुए पथराव में कई श्रद्धालु और बीच बचाव में आए सीओ के साथ ही कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

4 of 12
भीड़ पर लाठियां फटकार कर खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देहात कोतवाली के ग्राम घुन्ना के पास स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने से गुस्साए महिला-पुरुष और युवक हाथों में डंडे, तलवार आदि लेकर सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

5 of 12
लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ प्रथम मुकेश चंद्र मिश्र कई थानों की पुलिस और आरआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और नई प्रतिमा भी मंगा ली, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे और जाम खोलने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: देखते ही देखते आक्रामक हो गई भीड़, जमकर बवाल, कई घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
विज्ञापन

6 of 12
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुबह लगभग छह से साढ़े दस बजे तक भी जाम नहीं खोला गया तो जाम में फंसे श्रद्धालुओं में रोष पनपने लगा। पुलिस ने किसी तरह से श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को निकलवाना शुरू किया, लेकिन जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे बढ़ी तो प्रदर्शन करने वालों ने एक ट्राली को रोककर श्रद्धालुओं पर डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

7 of 12
लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने रोका तो पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा।

8 of 12
पुलिस पर पथराव करते युवक - फोटो : अमर उजाला
पथराव में सीओ मुकेश चंद्र मिश्र, महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह, नगर कोतवाली प्रभारी वीरेश गिरि पत्थर लगने से चोटिल हो गए। कई श्रद्धालु भी पथराव में घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर भारी आक्रोश, जमकर हंगामा

9 of 12
पुलिस पर पथराव करते युवक - फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

10 of 12
लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
उधर, भारी संख्या में लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए।
 

11 of 12
मौके पर पहुंची पुलिसफोर्स - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि प्रतिमा को खंडित करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पथराव करने वालों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

12 of 12
मौके पर पहुंचे भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
वहीं जानकारी लगने पर भीम आर्मी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें