क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
एसडीओ रब्बान अली और पवन अपने परिवार के साथ शहर के घंटाघर स्थित विद्युत निगम अधिकारी आवासीय कॉलोनी में आमने-सामने रहते थे। इन दिनों रब्बान अली की पत्नी एक वर्ष के बेटे के साथ अपने मायके गई हुई हैं। रब्बान अली मेरठ गए थे, तो घर पर ताला लगा हुआ था, लेकिन पवन की पत्नी शालू अपनी ढाई वर्षीय बेटी आती के साथ घर पर ही थी। जैसे ही दोनों अधिकारियों की मौत की खबर लगी तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। विद्युत निगम के अन्य अधिकारी अपने परिवारों के साथ उनके घर पर पहुंच गए।