फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: हाथ में शराब और आंखों के सामने अश्लील डांस, फर्जी मैरिज ब्यूरो में चलता ये बड़ा खेल, देखें तस्वीरें

Sat, 30 Jul 2022 01:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
फर्जी मैरिज ब्यूरो में डांस करती युवतियां। - फोटो : amar ujala
मेरठ में पकड़े गए फर्जी मैरिज ब्यूरो में युवाओं को ब्लैकमेल कर लाखों की ठगी का बड़ा खेल चल रहा था। पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो से 10 युवतियों के साथ पांच आरोपियों को दबोचा है। वहीं पुलिस ने मौके से 26 मोबाइल बरामद किए हैं।

26 मोबाइल बरामद, खंगाली जा रही कुंडली
पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई दस युवतियों और पांच युवकों से 26 मोबाइल मिले हैं। सर्विलांस टीम ने इनकी जांच की। युवतियों के मोबाइल में युवकों को भेजी गईं अश्लील वीडियो मिली हैं। युवतियां फर्जी मैरिज ब्यूरो में बैठकर दिनभर युवकों से फोन पर बात करके ठगी करती थीं। पुलिस ने युवतियों के मोबाइल सील कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फर्जी मैरिज ब्यूरो में अश्लीलता भी होती थी। जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

2 of 6
पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : amar ujala
दो साल से चल रहा था फर्जी मैरिज ब्यूरो 
गोपाल कांप्लेक्स में दो साल से यह फर्जी मैरिज ब्यूरो चल रहा था। आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी थी। पुलिस ने बताया कि नीरज व डिंपल ने इसके अलावा भी दूसरी जगह पर मैरिज ब्यूरो खोल रखे हैं। जिनका पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

3 of 6
पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : amar ujala
इस फर्जी मैरिज ब्यूरो में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती थी। युवतियों का यहां पर आना-जाना लगा रहता था। शादी करने के लिए ये युवतियां कई महीनों तक चकमा देती रहती थीं। लाखों रुपये तक ठगी करने के बाद अपना मोबाइल नंबर बदल लेती थी।

4 of 6
डांस करती युवतियां। - फोटो : amar ujala
भाजपा नेताओं के साथ घूमता था नीरज गर्ग
पुलिस का दावा है कि नीरज गर्ग शातिर है। वह भाजपा और अन्य पार्टी के नेताओं के साथ घूमता रहता था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के यहां पर उसकी आवाजाही थी। कई अधिकारियों और नेताओं के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर है।
विज्ञापन

5 of 6
फर्जी मैरिज ब्यूरो - फोटो : amar ujala
बताया गया कि फर्जी मैरिज ब्यूरो ऑफिस का एक वीडियो पुलिस को मिला है। जिसमें युवतियां डांस कर रही हैं और नीरज गर्ग कुर्सी पर बैठा देख रहा है। पुलिस ने उसका पूरा रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ में फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा। - फोटो : amar ujala
एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि जल्द और कई मैरिज ब्यूरो पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को खुद भी सतर्क रहने की जरुरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें