फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मैरिज ब्यूरो का खौफनाक सच: युवतियों के मोबाइल में मिले कई बड़े राज, शादी के नाम पर करते थे ठगी

Sat, 30 Jul 2022 01:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक फर्जी मैरिज ब्यूरो पकड़े जाने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का दावा है कि फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालक नीरज गर्ग और डिंपल का बड़ा नेटवर्क है। ये दोनों शादी के इच्छुक लोगों को युवतियों से मिलवाते थे। युवतियां बातचीत शुरू कर जाल में फंसा लेती थीं। बाद में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। 

पुलिस ने पकड़ी गई लड़कियों के मोबाइल की जांच की। इनमें नृत्य और फैशन शो की वीडियो मिली हैं। जांच में पता चला है कि शादी के लिए लोगों को लड़कियों के फर्जी परिजनों से भी मिलवाया जाता था। भरोसा जमने के बाद ब्लैकमेल करने का खेल शुरू हो जाता था।
विज्ञापन

2 of 6
पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : amar ujala
वहीं ठगी के शिकार मैरिज ब्यूरो आते थे तो डिंपल उनके साथ गाली-गलौज करती थी। डर की वजह से पीड़ित पुलिस तक नहीं पहुंचते थे। इस गिरोह के टारगेट पर दूर-दराज के युवक रहते थे, ताकि वह ऑफिस में न आएं। 
विज्ञापन

3 of 6
फर्जी मैरिज ब्यूरो। - फोटो : amar ujala
पुलिस का दावा है कि इस फर्जी ब्यूरो में करीब दो हजार से ज्यादा युवक ठगे जा चुके  हैं। युवतियों के मोबाइल से कई राज खुले हैं। 

4 of 6
पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : amar ujala
सिपाही को 8500 रुपये भेज कराया रजिस्ट्रेशन 
एसपी क्राइम को दस दिन पहले फर्जी मैरिज ब्यूरो चलने की शिकायत मिली थी। जिस पर एक सिपाही को सादे कपड़ों में मैरिज ब्यूरो के ऑफिस में भेजा। सिपाही ने अपनी शादी की बात करते हुए 8500 रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर दे दिए।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस टीम ने पकड़ा फर्जी मैरिज ब्यूरो। - फोटो : amar ujala
वहीं दो दिन बाद युवती की कॉल सिपाही के मोबाइल पर आई। युवती ने मोबाइल खरीदने की बात कहकर दस हजार रुपये की डिमांड की। पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही शुक्रवार को पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 10 युवतियां भी पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्य आरोपी। - फोटो : amar ujala
एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि जल्द और कई मैरिज ब्यूरो पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को खुद भी सतर्क रहने की जरुरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें