पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराधियों के इरादे किस कदर बुलंद है इसका अंदाजा बुधवार को वेस्ट यूपी में हुई ताबड़तोड़ हत्याओं से लगाया जा सकता है। बुधवार को यूपी के अलग-अलग जिलों में चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इनमें 16 वर्षीय इंटरमीडिएट का छात्र भी शामिल है। जाहिर है कि अपराधियों को न तो पुलिस का खौफ है और न ही कानून का। मेरठ में जहां वर्चस्व की जंग में इंजीनियरिंग के छात्र को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं सहारनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या कर डाली।
इसी तरह मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा में पिता के साथ खेत से लौट रहे युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं सहारनपुर में एक युवक की मजाक-मजाक में पेट में मुक्का मार कर हत्या कर दी गई। आगे विस्तार से पढ़ें आखिर कैसे ताबड़तोड़ हत्याओं से दहला पश्चिमी यूपी: -