फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसा शिकंजा: याकूब के मैनेजर समेत तीन लोगों का गिरफ्तारी वारंट लेगी पुलिस, एमडीए आज कोर्ट में करेगा जवाब दाखिल

Wed, 13 Apr 2022 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

याकूब कुरैशी की लोकेशन पर पुलिस की टीमें दिल्ली पहुंच चुकी हैं। वहीं एमडीए सचिव आज कोर्ट में पूरे मामले में जवाब दाखिल करेंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
हाजी याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी के मैनेजर अमित त्यागी समेत तीन लोगों का गिरफ्तारी वारंट लेने की पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगा दी। याकूब व उसके परिवार की लोकेशन दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में मिली है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। याकूब के अधिवक्ता द्वारा सील की कार्रवाई का जवाब हाईकोर्ट में देने के लिए एमडीए सचिव प्रयागराज में हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि याकूब और उनका परिवार फरार है और पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 

कोर्ट में आज जवाब दाखिल करेगा एमडीए 
पुलिस के मुताबिक हाईकोर्ट में याकूब की अर्जी पर आज सुनवाई होनी है। जिसका जवाब देने के लिए एमडीए के सचिव प्रयागराज में पहुंच गए है। याकूब ने एफिडेविट देने के बावजूद भी सील फैक्टरी में मीट की पैकिंग कराई है। जिसकी वीडियोग्राफी भी पुलिस ने बनाई थी। याकूब की फैक्टरी पर पुलिस प्रशासन व अन्य संबंधित विभाग ने कार्रवाई की है। जिसकी एक रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत करने की बात कहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
हाजी याकूब कुरैशी -बसपा - फोटो : अमर उजाला
पासपोर्ट की भी होगी जांच 
एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि याकूब कुरैशी और उनके परिवार द्वारा किए अवैध काम की बारीकी से छानबीन हो रही है। याकूब और उनके बेटे इमरान, फिरोज की कुंडली पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी। उनके पासपोर्ट की भी जांच करने की बात कहीं है। पासपोर्ट में कोई खामियां तो नहीं है। इसकी जानकारी लेने के लिए पासपोर्ट सेल से याकूब का पूरा चिट्ठा मांगा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: 16 साल पहले का वो खौफनाक मंजर... जब तड़प-तड़पकर मर गए थे लोग, छिन गईं थीं 230 परिवारों की खुशियां
विज्ञापन

3 of 5
हाजी याकूब की फैक्टरी - फोटो : amar ujala
हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर जिजमाना में अल-फहीम मीटेक्स प्रा. लि. कंपनी से भारी मात्रा में पकड़े गए मांस के मामले में पुलिस, एमडीए, विद्युत वितरण निगम, प्रदूषण विभाग ही नहीं बल्कि पशुपालन विभाग के अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। 

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक किसी भी मीट फैक्टरी में पशु कटान हो या फिर मीट एक्सपोर्ट, सभी की निगरानी के लिए पशु चिकित्सक की तैनाती होती है। मीट फैक्टरी अल-फहीम पर भी उप मुख्य चिकित्साधिकारी सदर डाॅ. वेदप्रकाश की तैनाती बतायी गई है। ऐसे में पशु चिकित्सक भी जांच के घेरे में हैं।

4 of 5
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री अलफहीम
पूर्व मंत्री हाजी याकूब, पत्नी  संजीदा, बेटे इमरान और फिरोज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मंगलवार को कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने परिवार के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ले रखे हैं। एसएसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि याकूब परिवार गिरफ्तारी नहीं देता है, तो उनकी कुर्की की कार्रवाई जल्द की जाएगी। उधर, शासन में बैठे आला अधिकारी भी लगातार कार्रवाई का अपडेट ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: झकझोर देंगी ये कहानियां: ...वो मंजर याद आते ही कंपकंपाने लगते हैं लब, रुला देता है इनकी आपबीती का दर्द, गई थी 65 लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर सील लगाने की तैयारी
मेरठ विकास प्राधिकरण ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित फैक्टरी अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड के ध्वस्तीकरण की तैयारी कर ली है। 15 दिन का समय देते हुए हाजी याकूब को जारी किए गए नोटिस में एमडीए ने लिखा है कि क्यों न आपकी फैक्टरी का ध्वस्तीकरण कर दिया जाए। नोटिस याकूब की रजिस्टर्ड अल फहीम मीटैक्स लिमिटेड और घर के पते पर भेजा गया है।

इस नोटिस के बाद अब यह साफ हो गया है कि प्रशासन की अगली कार्रवाई फैक्टरी को ध्वस्त करने की है। एमएलसी चुनाव  के मद्देनजर 17 अप्रैल को आचार संहिता खत्म होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। हालांकि आज कोर्ट में एमडीए जवाब दाखिल करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें