फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पटाखों के बारूद में विस्फोट, तीन मकानों के लिंटर गिरे, तेज धमाके से दहल गया पूरा इलाका, देखें तस्वीरें

Tue, 28 Jun 2022 12:16 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में सोमवार दोपहर 3:30 बजे तेज धमाकों के साथ विस्फोट हो गया। जिसमें मकान का लिंटर गिर गया और पूरा परिवार दब गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई व 11 लोग घायल हो गए।

पटाखों के बारूद में विस्फोट के बाद सिलिंडर और फ्रिज का कंप्रेशर फटने से यह हादसा हुआ है। बराबर में दो पड़ोसी के खाली पड़े दो मकान के लिंटर भी गिर गए और पांच मकानों में दरार आ गई। आसपास के कई मकानों के शीशे तक टूट गए। विस्फोट की जानकारी पर डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे। मकान में दबे लोगों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
समर गार्डन निवासी इंतजार उर्फ इंदू का मकान है। उनकी बेटी समीमा (35) पत्नी उसमान निवासी औरंगाबाद भावनपुर अपने तीन बच्चों रोजी, आर्यन व उज्जैन के साथ मायके में रहती थी। 
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
रविवार समीमा की छोटी बहन फरीन अपने दो बच्चे जिकरा और नसरा के साथ आई हुई थी। घर में रिश्तेदार सुहैल, वसीम, इकरार, परिचित सुनील कुमार समेत 12 लोग मौजूद थे। दोपहर 3:30 बजे इंतजार घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान घर में अंदर तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। जिसमें मकान की छत गिर गई और पूरा परिवार लिंटर के नीचे दब गया।

4 of 7
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
विस्फोट इतना तेज था कि पड़ोसी सरफराज व आदिल के मकान की भी छत गिर गई और आसपास के मकानों में दरार के साथ शीशे तक टूट गए। गनीमत रही कि दोनों मकान खाली थे।
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
विस्फोट होते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसकी जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मकान के लिंटर के नीचे दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड के दो सिपाहियों ने जान की परवाह किए बिना लिंटर के नीचे दबे लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि समीमा की मौके पर मौत हो गई। जबकि 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें सुनील व वसीम की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फटा गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मौके से पटाखों का सामान मिला है। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच करने में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें