फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: सोतीगंज के कबाड़ी इकबाल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, कुर्क होगी 20 करोड़ रुपये की संपत्ति

Thu, 06 Jan 2022 05:12 PM IST
कपिल kapil दिशांत त्रिवेदी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने वाले इकबाल कबाड़ी की 20 करोड़ की संपत्ति और कुर्क की जाएगी। सोतीगंज में 200-200 वर्ग मीटर के दो गोदाम चिह्नित किए गए हैं, जो अवैध रूप से धन अर्जित करके बनाए गए हैं। विवेचना कर रही लालकुर्ती पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। वहां से आदेश आते ही कार्रवाई की जाएगी। 

इकबाल कबाड़ी पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचक इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि इकबाल कबाड़ी के सोतीगंज में 10-10 करोड़ के दो गोदाम हैं, जो अवैध हैं। पुलिस ने उनका नक्शा भी तैयार किया है। पूरी रिपोर्ट डीएम के. बालाजी को भेजी गई है। आदेश जारी होने के बाद दोनों गोदाम कुर्क किए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सोतीगंज मेरठ - फोटो : अमर उजाला
15 करोड़ की संपत्ति हो चुकी कुर्क
पुलिस अभी तक इकबाल कबाड़ी की करीब 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला
इसमें दस करोड़ रुपये की पटेल नगर की कोठी और उसके बेटे अबरार का सोतीगंज में करीब पांच करोड़ का गोदाम शामिल है। 

4 of 5
सोतीगंज मेरठ - फोटो : अमर उजाला
वहीं हाजी गल्ला, मन्नू कबाड़ी आदि की 65 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोतीगंज मेरठ। - फोटो : amar ujala
इकबाल कबाड़ी के दो गोदाम चिह्नित किए हैं। कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। आदेश मिलते ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। - सूरज राय, एएसपी कैंट 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें