फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: अग्निपथ के विरोध ने व्यवस्था बिगाड़ी, मैदान तक नहीं पहुंच सके खिलाड़ी, प्रतियोगिता में केवल 250 पहुंचे

Sat, 25 Jun 2022 03:46 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत

सार

दो दिवसीय प्रतियोगिता में 420 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन मात्र 250 खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में पहुंच सके।
विज्ञापन
1 of 6
कुश्ती प्रतियोगिता, बड़ौत - फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ के विरोध की आंच ने इस बार सैकड़ों ग्रेपलिंग के खिलाड़ियों के मंसूबों को भी झुलसा दिया है। जो खिलाड़ी यूपी स्टेट ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने प्रदर्शन के बल पर नेशनल और इंटरनेशनल चैंपियनशिप तक पहुंचने का सपना संजो रहे थे, वह टूट गया। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में संपन्न हुई सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में 170 खिलाड़ी नहीं पहुंच सके।

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को संपन्न हुई दो दिवसीय सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता के लिए दो माह पूर्व 25 जनपदों से लगभग 420 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। जैसे ही प्रतियोगिता नजदीक पहुंची, वैसे ही देशभर में अग्निपथ योजना का विरोध शुरू हो गया था। जगह-जगह आगजनी की घटनाएं भी हुईं। जिसको देखते हुए 170 खिलाड़ियों ने ट्रेनों में हुआ अपना आरक्षण रद्द करा दिया। नतीजन इस प्रतियोगिता में केवल 250 खिलाड़ी ही पहुंच सके। जिस कारण इन खिलाड़ियों का नेशनल और इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जाने का सपना टूट गया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला
इन जनपदों से नहीं पहुंचे खिलाड़ी
ग्रेपलिंग कुश्ती समिति बागपत के सचिव विकास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 जनपदों के 420 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन अग्निपथ योजना के विरोध के चलते मिर्जापुर, आजमगढ़, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया और रामपुर जनपद से लगभग 170 खिलाड़ी नहीं पहुंच सके।

 
विज्ञापन

3 of 6
मनोज यादव - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल 160 खिलाड़ियों का नेशनल में हुआ था चयन, 74 खिलाड़ियों ने जीते थे पदक
ग्रेपलिंग कुश्ती समिति उप्र के सचिव मनोज यादव ने बताया कि गत वर्ष जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में पांच से सात सितंबर को प्रथम राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्र्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें शानदार प्रदर्शन के आधार पर 160 खिलाड़ियों का दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था, जिसमें से 74 खिलाड़ियों ने पदक जीते थे। जिसमें 25 गोल्ड, 18 सिल्वर और 31 कांस्य पदक जीते थे।
 

4 of 6
महिला कुश्ती खिलाड़ी नर्मता - फोटो : अमर उजाला
रूस में लहराया था तिरंगा, हरियाणा और जौनपुर के खिलाड़ियों ने जीते थे कांस्य पदक
इंटरनेशनल ग्रेपलिंग महिला खिलाड़ी जौनपुर की नर्मता यादव ने बताया कि नेशनल के बाद इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए ऑल इंडिया से 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। यह इंटरनेशनल चैंपियनशिप गत माह 19 से 21 मई को रूस में संपन्न हुई थी। जिसमें उन्होंने 53 किलोग्राम भार में कांस्य व हरियाणा के संजीव कादियान ने 130 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
 
विज्ञापन

5 of 6
कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर, बड़ौत - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में हो रहा था दंगा
गाजीपुर से ग्रेपलिंग के खिलाड़ी विशाल प्रजापति से फोन पर बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि यूपी स्टेट चैंपियनशिप के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन गाजीपुर में दंगा हो रहा था, जिस कारण प्रतियोगिता में नहीं आ सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुश्ती प्रतियोगिता, बड़ौत - फोटो : अमर उजाला
विरोध के कारण रद्द कराना पड़ा टिकट
ग्रेपलिंग कुश्ती समिति गाजीपुर के सचिव निलेश यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय सब-जूनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में टीम को आना था। 13 खिलाड़ियों ने पंजीकरण भी करा रखा था, लेकिन जनपद का रेलवे स्टेशन जमानिया अग्निपथ के विरोध में काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी यह है कि आजमगढ़, चंदौली, बनारस, आजमगढ़ बिहार से सटा हुआ है। टिकट सुनिश्चित था, लेकिन विरोध के चलते टिकट रद्द कराना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें