फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: खुलासे के बेहद करीब पुलिस, दो से ज्यादा हो सकते हैं हत्यारे, अब सामने आई ये चौंकाने वाली बात

Thu, 09 May 2024 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
दो युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खरखौदा में झांकी के कलाकार मनोज और मोंटी की हत्या में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि दोनों युवकों की हत्या बेल्ट से गला दबाकर की गई है। दोनों के गले पर निशान मिले हैं। मौके पर एक बेल्ट भी पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार क्राइम सीन से लग रहा है कि हत्यारोपियों की संख्या दो से ज्यादा रही होगी। हत्यारोपी कैली गांव के आसपास के ही हो सकते हैं। पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में खुलासा हो सकता है।

परिजनों के मुताबिक मोंटी नरहाड़ा गांव से दोपहर दो बजे निकला था। मनोज बिजौली गांव से शाम चार बजे निकला, जबकि पौने छह बजे ग्रामीणों ने शव देखे हैं। बिजौली से कैली अंडरपास तक जाने में भी आधा घंटा लग ही जाता है। ऐसे में हत्याकांड को पांच बजे के करीब अंजाम दिया गया है। जहां वारदात हुई है कि वहां के बारे में जानकारी आसपास के व्यक्ति को ही हो सकती है, ऐसे में माना जा रहा है कि हत्याकांड को कैली गांव के आसपास के व्यक्ति ने अंजाम दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
मोंटी और मनोज के शव - फोटो : अमर उजाला
दोनों के पैरों में थीं चप्पलें, पुलिस जता रही ये अंदेशा
पहले माना जा रहा था कि दोनों की हत्या कहीं दूसरी जगह करके यहां शव फेंके गए हैं। लेकिन जिस तरह से दोनों के पैर में चप्पलें मिली हैं, उससे लग रहा है कि वहीं पर हत्या की गई है। कहीं दूसरी जगह हत्या होती तो चप्पल पैर से निकल सकती थी। हो सकता है कि हत्यारोपियों ने मोंटी को वहां पहले बुलाया हो, इसके बाद मोंटी से फोन कराकर मनोज को बुलाया गया हो। पुलिस की पांच टीमें इन सारे बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मिला हेयरबेंड - फोटो : अमर उजाला
कई घंटे तक पहचान कराने के लिए उलझी रही पुलिस
मोंटी और मनोज के पास से पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला था। दोनों के बाल लंबे थे। एक का हेयरबैंड पास में पड़ा हुआ था। एक युवक के हाथ पर मेहंदी रची हुई थी, पैर में काले धागे बंधे हुए थे। पुलिस को मौके से एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल में लॉक लगा हुआ था। पुलिस ने सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में डालकर देखा तो तीन नंबर उसमें सेव मिले। एक नंबर बिजौली गांव का था। उस नंबर पर कॉल करने पर पता चला कि ये नंबर मनोज का है। इसके बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी गई।

4 of 5
दो युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दोनों युवकों पर थी परिवारों की जिम्मेदारी, मचा कोहराम
मनोज और मोंटी झांकी और जागरण में नाचने-गाने का काम करते थे। मनोज पार्वती और मोंटी शिव का किरदार निभाता था। दोनों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। मनोज के पिता नरेश मजदूरी करते हैं। मनोज का बड़ा भाई सनी है। माता निर्मला हैं। बहन बेबी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दो युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मोंटी के पिता की हो चुकी है मौत, चार भाइयों में था सबसे छोटा
मोंटी के पिता तिलकराम की मौत हो चुकी है। चार भाइयों रोबिन, निक्की, विकल में सबसे छोटा मोंटी था। बहन शिवानी और आशा की शादी हो चुकी है। माता समंतरा है। घर में कोई भाई काम नहीं करता है। मोंटी ही जागरण, झांकी आदि में जाकर परिवार का पालन करता था। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें