मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala, meerut
10 अगस्त को शाम करीब पांच बजे गौरव अपने दोस्त के साथ नोएडा गया। गाजियाबाद से शॉपिंग कराने की बात कहकर उसने दोनों लड़कियों को कार में बैठा लिया। दोनों को शॉपिंग करीब आठ बजे कराई।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गौरव ने कार में रात करीब 10 बजे ही हिना के सिर में गोली मार दी। अफसाना चिल्लाने लगी तो उसे भी मारने की धमकी दे दी, जिस पर वह गिड़गिड़ाने लगी और हिना को अस्पताल लेकर चलने को कहने लगी, लेकिन वह दोनों को लेकर नानू नहर के पास रात करीब 11 बजे ले आए।