फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की हत्या का खौफनाक राज: सामने आया पत्नी मुमताज का काला सच, दो लाख में किया था पति के कत्ल का सौदा, तस्वीरें

Tue, 10 Aug 2021 10:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
गिरफ्तार आरोपी पत्नी - फोटो : Amar Ujala Meerut
हिस्ट्रीशीटर मुकीत ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पत्नी ही उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी। पत्नी मुमताज ने मुकीत की हत्या की साजिश रची और दो लाख रुपये में हत्या कराने का सौदा कर डाला। अब पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके तीन दोस्तों से मुकीत की हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपी मुमताज, अमान, समीर और समद को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है मामला
बिजनौर के हिस्ट्रीशीटर मुकीत की हत्या उसकी पत्नी ने दो लाख रुपये देकर अपने प्रेमी और उसके तीन दोस्तों से करवाई थी। हत्या का कारण मुकीत द्वारा पत्नी को पीटना और उसे जबरन रुपये उधार लेने के लिए मजबूर करना रहा था। पुलिस ने महिला और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का प्रेमी व एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Meerut
बिजनौर के गांव उमरी कलां निवासी मुकीत पुत्र इदरीश का शव एक सप्ताह पूर्व गंगनहर मार्ग पर गांव जानी कलां के सामने कार में मिला था। उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। मुकीत के भाई खुर्शीद ने अज्ञात के रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकीत बिजनौर का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर करीब 20 मुकदमे दर्ज थे। वह दिल्ली के जाफराबाद में रह रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ के जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि पूछताछ में पत्नी मुमताज ने बताया कि मुकीत नशे का आदी था। वह अक्सर उससे मारपीट करता था। जबरन उसके माध्यम से जान पहचान वालों से कर्ज लेता था, लेकिन वापस नहीं करता था। जिस कारण कर्ज देने वाले उसे परेशान करते थे। एक माह पूर्व उसकी पहचान दिल्ली के थाना ज्योतिनगर कर्दमपुरी निवासी फैजान से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। फैजान ट्रांसपोर्ट पर चालक है। फैजान के साथ मिलकर उसने मुकीत की हत्या की साजिश रची।

4 of 5
हिस्ट्रीशीटर मुकीत की हत्या की आरोपी पत्नी - फोटो : Amar Ujala Meerut
फैजान ने दिल्ली के ही भजनपुरा निवासी अमान, कबीर नगर शाहदरा निवासी समीर, विजय पार्क निवासी सादवान और कर्दमपुरी निवासी समद को दो लाख रुपये में मुकीम को मारने के लिए तैयार किया। मुमताज ने कर्ज लेकर युवकों को एक लाख रुपये पेशगी के दिए। चारों युवक मुकीत की कार बुक कर बिजनौर के लिए चले। फैजान अपनी कार में उसके पीछे चल रहा था। गंगनहर पर जानी कलां गांव के पास चारों युवकों ने बहाने से कार रुकवा ली और मुकीम को गोली मार दी। इसके बाद चारों आरोपी फैजान की कार में बैठकर दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिस्ट्रीशीटर मुकीत का फाइल फोटो व आरोपी पत्नी - फोटो : Amar Ujala Meerut
पुलिस ने आरोपी पत्नी मुमताज, अमान, समीर और समद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फैजान व सादवान अभी फरार है। पुलिस ने घटनास्थल के पास झाड़ियों से दो तमंचे भी बरामद किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें