फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जेल में बंद हैं ये कुख्यात बदमाश, घरों में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, पुलिस अफसर भी हैरान

Tue, 21 Jul 2020 02:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
योगेश भदौड़ा और उधम सिंह के घर से अवैध हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश योगेश भदौड़ा और उधम सिंह सालों से जेल में बंद हैं, इसके बावजूद योगेश के घर पर अवैध हथियारों का जखीरा मिला है। इस दौरान घर में अवैध हथियारों का जखीरा देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 6
बदमाशों के घर दबिश देने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा कि कुख्यातों के घर पर उनसे जुड़े गुर्गों की पंचायत होती है। इन पंचायतों में गैंगवार में फिर कई लोगों की हत्या की साजिश की जा रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
दबिश के दौरान मौके पर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
उधर, सीओ सरधना जितेंद्र सरगम ने पुलिस फोर्स के साथ भदौड़ा गांव में योगेश भदौड़ा और सुशील फौजी के घर दबिश दी। इस दौरान योगेश के बंद पड़े घर की तलाशी ली गई, जहां से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद हुए। इसके बाद करनावल गांव में उधम सिंह के घर पर दबिश दी। यहां से भी काफी मात्रा में अवैध तमंचे, बंदूक बरामद हुईं। 

4 of 6
अवैध असलहा बरामद - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि योगेश भदौड़ा नौ साल से जेल में बंद है। योगेश की भाभी कविता भदौड़ा गांव की ग्राम प्रधान और पत्नी सुमन जिला पंचायत सदस्य हैं। कई सालों से उनके घर में ताला लगा हैं। योगेश के विरोधी सुशील फौजी अपनी पत्नी और पिता को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि योगेश भदौड़ा से जुड़े बदमाशों की उसके घर पर पंचायत बैठती थी।
विज्ञापन

5 of 6
अवैध असलहा बरामद किया - फोटो : amar ujala
उधम सिंह की मां सुमित्रा ने पुलिस का काफी विरोध भी किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने खुद ही यहां पर तमंचा कारतूस रखे होंगे। तीसरे बदमाश लीलू करनावल के घर पर एक बंदूक दो तमंचे और कारतूस मिले हैं। लीलू उधम सिंह का विरोधी है। बागपत में हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या में लीलू करनावल नामजद है। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का अंदेशा है कि इन बदमाशों की गैंगवार में कई लोगों की हत्या हो सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
वहीं सुशील फौजी के घर पर भदौड़ा गांव में दबिश दी गई है। हालांकि यहां कोई भी हथियार नहीं मिला है। पुलिस की दबिश का सुशील फौजी ने विरोध किया है। सुशील फौजी का कहना कि वह आर्मी में नौकरी कर रहे हैं। उनके पोस्टिंग पुणे है। गांव में छुट्टी में चार पांच महीने बाद आते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें