फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ये है पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा बदमाश, भाजपा विधायक को दी धमकी, ऐसे कर रहा चुनाव की तैयारी

Mon, 27 Jul 2020 01:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस कर्मियों के साथ लाल घेरे में कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या करने के बाद सुनील राठी पश्चिमी यूपी का बड़ा बदमाश बन चुका है। अब सियासत में भी पैर पसारने की तैयारी शुरू कर दी है। अभी उसकी नजर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर है और वह अपने परिवार और समर्थकों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा है। जेल से उसकी लगातार धमकी भरी चिट्ठियां आने से बागपत के आम लोगों में जहां खौफ है वहीं, नेताओं में खलबली मची हुई है। उसके शूटर भी बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 8
भाजपा विधायक योगेश धामा के साथ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विधायक योगेश धामा को धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद बागपत की राजनीति में भूचाल आ गया है। विधायक योगेश धामा का परिवार लंबे समय से जिला पंचायत की कुर्सी पर काबिज है। वर्तमान में उनकी पत्नी रेणू धामा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
चौगामा क्षेत्र के वार्ड संख्या एक, दो और तीन को योगेश धामा की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। वह खुद वार्ड एक, रेणू धामा वार्ड दो और विधायक की भाभी वार्ड तीन से सदस्य चुने गए थे। सुनील राठी अपनी मां राजबाला चौधरी और परिवार के अन्य सदस्यों को इन्हीं वार्ड से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में ये वार्ड फिलहाल चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। सत्ताधारी दल के विधायक को सुनील राठी की धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद से बागपत की राजनीति में भूचाल है।

4 of 8
परमवीर तुगाना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे परमवीर तुगाना की हत्या हो चुकी है और आरोप सुनील राठी गैंग पर लगा है। बताया जा रहा है कि तुगाना भाजपा विधायक धामा का करीबी था। बागपत में चर्चा तो यह भी है कि सुनील राठी जिला पंचायत चुनाव से लेकर विधायकी तक में अपने परिवार के लोगों को लड़ाने की पूरी तैयारी कर रहा है। सवाल उठता है जेल में बंद कुख्यात ने बागपत जिले में अपना बोलबाला कैसे कर लिया? सुनील राठी के नाम से लगातार मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर में धमकी भरी चिट्ठियां आ रही हैं। जिसको लेकर पुलिस में भी खलबली मची है। 
विज्ञापन

5 of 8
कुख्यात सुनील राठी को पेशी पर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
19 मार्च को खुलकर सामने आया सुनील राठी
सुनील राठी को 19 मार्च को पेशी पर लाया गया था। राठी ने बदरखा के खनन पट्टे को रिश्तेदार का बताया था। कहा था कि राजनीतिक दबाव में खनन पट्टे की गलत जांच कर गलत जुर्माना लगाया गया है, वह न्यायालय में चुनौती देगा। दोबारा जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी को कोर्ट में पेश किया - फोटो : अमर उजाला
पहले कई की हो चुकी है हत्या
बागपत के रहने वाले लविश की हत्या लखनऊ में सुनील राठी के शूटरों ने की थी। उसके बाद खूनी रंजिश शुरू हुई। लविश की हत्या के बदले में मुजफ्फरनगर में दो लोगों की फिर हत्या हुई। उसके बाद बागपत, मुजफ्फरनगर में सुनील राठी से जुड़े चार लोग अलग-अलग जगह पर मारे गए। 
विज्ञापन

7 of 8
एडीजी राजीव सभरवाल - फोटो : अमर उजाला
राठी पर पुलिस कसेगी शिकंजा 
एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने जेल में बंद सुनील राठी के शूटरों की तलाश के लिए मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर व शामली में अभियान चलाया हुआ है। राठी के साथ-साथ मेरठ के योगेश भदौड़ा व उधम सिंह के शूटर पुलिस के टारगेट पर हैं। सुनील राठी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

8 of 8
मुन्ना बजरंगी व कुख्यात सुनील राठी बाएं - फोटो : अमर उजाला
खनन को लेकर अदावत
ईंट भट्ठा कारोबारी देशपाल खोखर की हत्या के बाद फिर से बदरखा खनन पट्टे की गूंज लखनऊ तक हो गई है। विधायक धामा की शिकायत के बाद ही पट्टे की जांच कराई गई, जिसमें अवैध खनन साबित हुआ था। शासन से स्वीकृत पट्टे में अवैध खनन, रॉयल्टी और जुर्माने की चार करोड़ 43 लाख रुपये की धनराशि जमा नहीं किए जाने पर पट्टा निरस्त कर दिया गया था। यही नहीं ठेकेदार को दो साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है। पट्टा निरस्त होने के बाद रास्ता दिए जाने के विवाद में रालोद नेता देशपाल खोखर की हत्या कर दी गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें