फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों नहीं कराया पोस्टमार्टम, गहराया सीएस की छात्रा की मौत का राज, उठ रहे ये बड़े सवाल

Fri, 26 Feb 2021 04:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
वर्तिका का फाइल फोटो और सुपरटेक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सीएस की छात्रा वर्तिका की मौत का राज गहरा गया है। पोस्टमार्टम न कराकर पुलिस ने मौत की गुत्थी उलझा दी है। गुरुवार को इस मामले की जांच कराई गई तो कई और राज खुल गए। छात्रा सुपरटेक स्पोर्ट्स कॉलोनी में पहले भी आती रही है। छात्रा की मौत कैसे हुई, अब यह बात पीड़ित परिवार भी जानना चाहता है। इन सबके बीच सवाल यही उठ रहा है कि किसके दबाव में शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ: छात्रा की आत्महत्या का मामला - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के पचेंडा निवासी जितेंद्र परिवार के साथ पल्लवपुरम फेज वन के विजेता अपार्टमेंट में रह रहे हैं। बुधवार को उनकी बेटी वर्तिका की सुपरटेक स्पार्ट्स सिटी कॉलोनी की निर्माणाधीन बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के पुलिस से शव देने की मांग की थी। पुलिस ने वर्तिका के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। 

बता दें कि गुरुवार को परिजनों ने पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद परिजन सुपरटेक कॉलोनी पहुंचे। पबरसा निवासी गार्ड रविंद्र से युवती के कॉलोनी में आने को लेकर पूछताछ की। यहां गार्ड ने बताया कि किसी रिश्तेदार से मिलने की बात कहकर युवती गई थी। उसे रोका गया था। वह कॉलोनी में पहले भी कई बार आ चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ: छात्रा की आत्महत्या का मामला - फोटो : amar ujala
कॉलोनी के दो गेट पार किए 
सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी कॉलोनी में हाइटेक सुरक्षा के दावे किए जाते हैं। मुख्य द्वार पर गार्ड तैनात हैं। यहां एंट्री करने वाले को पहले गार्ड के पास रजिस्टर में एंट्री करानी होती है। निर्माणधीन बिल्डिंग तक पहुंचने के लिए दूसरा छोटा गेट पार करना होता है। युवती दो-दो गेट को पार करके निर्माणाधीन बिल्डिंग तक पहुंच गई, मगर गार्ड उसे रोक नहीं पाए। इससे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

रिश्ता तोड़ा, फिर तनाव क्यों
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि वर्तिका पढ़ने में होशियार थी। उसने बैंक में जॉब के लिए अप्लाई किया था। इसमें वह असफल हो गई। वह जॉब से पहले शादी नहीं करना चाहती थी। इसके बावजूद परिजनों ने उसका रिश्ता कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में कर दिया था। दो दिन पहले वर्तिका ने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के बाद तनाव किस बात का था।

4 of 6
मेरठ: छात्रा की आत्महत्या का मामला - फोटो : amar ujala
वो कौन, जिससे मिलने आई थी 
अभी तक सवाल उठ रहे थे कि घर से तीन किलोमीटर दूर स्थल को ही वर्तिका ने क्यों चुना। यह बात गुरुवार सुबह स्पष्ट हो गई कि वर्तिका यहां अपने किसी परिचित से मिलने के लिए आती रहती थी। गार्ड रविंद्र ने बताया कि वर्तिका पहले भी कॉलोनी में आई थी। बुधवार जब वह पहुंची तो उसने रिश्तेदार से मिलने की बात कहकर कॉलोनी में गई। आखिर कौन रिश्तेदार था, जिससे वर्तिका मिलने गई थी?

अब कैसे सुलझेगी गुत्थी
पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है, जिससे वर्तिका की मौत की गुत्थी हमेशा के लिए उलझ गई। परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। इसके बावजूद पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। पुलिस ने पूरी जांच के बिना ही शव परिजनों की सुपुर्दगी में दिया। गुरुवार को परिजनों ने मुजफ्फरनगर पैतृक गांव में अंतिम संस्कार भी कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ: छात्रा की आत्महत्या का मामला - फोटो : amar ujala
यह कोई सामान्य मौत नहीं हुई है। हत्या, हादसा या खुदकुशी जो भी हो, पुलिस को पोस्टमार्टम जरूर कराना चाहिए था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होता कि वर्तिका की मौत कैसे हुई है। - बृजलाल, पूर्व डीजीपी यूपी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वर्तिका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम न होने से वर्तिका की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस ने पंचनामा मौके पर जाकर जरूर भरा होगा। पंचनामा के आधार पर भी जांच हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई जानकारी मिल जाती। ऐसे मामले में पोस्टमार्टम अनिवार्य  होता है। - महेश मिश्रा, पूर्व, डीआईजी 

ऐसे मामले में पोस्टमार्टम अनिवार्य है। पुलिस ने पोस्टमार्टम न कराकर वर्तिका की मौत के मामले को उलझा दिया गया है। कॉलोनी की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी लेनी चाहिए। इस मामले में पुलिस ने बहुत ही जल्द बाजी की है। - अमित दीक्षित, वरिष्ठ अधिवक्ता

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें