फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है निकेत गुर्जर की हत्या का राज? जांच में सामने आ रही मर्डर की ये बड़ी वजह

Fri, 30 Nov 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिन दोस्तों के साथ रोजाना का घूमना-फिरना था वही दोस्त निकेत गुर्जर की जान के दुश्मन बन गए। पुलिस जांच में हत्या के पीछे प्रेम- प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी हर बिंदू पर गंभीरता से जांच कर रहे हैं। उधर, बेटे की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। अगली स्लाइड में जानिए आखिर मामला क्या था:-
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में गुरुवार आधी रात को 15 वर्षीय किशोर निकेत गुर्जर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। उसके सिर और कमर में तीन से चार गोलियां लगने की बात सामने आ रही है। निकेत इंटरमीडिएट का छात्र था।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसके एक दोस्त की कॉल उसके मोबाइल फोन पर आई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। बाद में उसका गोलियों से छलनी शव गांव की दूसरी बस्ती में पड़ा मिला। परतापुर पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं।

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया यह भी जा रहा है कि गुरुवार देर रात करीब 12 बजे उसके दोस्त ने कॉल कर उसे अपने साथ कहीं चलने के लिए कहा था। बाद में दूसरा दोस्त निकेत के घर पहुंचा और बताया कि निकेत के साथ कहीं जाना था, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि निकेत तो घर में नहीं है। इसके बाद परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने गांव में तलाश की तो उसका शव दूसरी बस्ती में खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी कनपटी से असलहा सटाकर गोली मारी गई थी, जिससे उसका भेजा बाहर आ गया था। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलने पर एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह और इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने काटा हंगामा
मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने निकेत के शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी वे शव नहीं उठने देंगे। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों सझमाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसपी सिटी रणविजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
दोस्त, ग्रामीणों से पूछताछ
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उनका कहना है कि अभी तक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। एसपी सिटी का कहना है कि फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की रही है और जल्दी ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें