फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 5 करोड़ की लूट से पुलिस अफसरों को ‘सैल्यूट’, 20 मिनट रहा बदमाशों का खौफ

Fri, 22 Feb 2019 06:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 12
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी, एसपी सिटी, एसपी देहात और एएसपी का मेरठ से एक साथ ट्रांसफर होना और पांच करोड़ के सोने की लूट कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। नवागत पुलिस अधिकारियों को लुटेरों ने पहले दिन ही खुली चुनौती दे दी। घटना यूपी के मेरठ शहर की है।
विज्ञापन

2 of 12
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार शाम के छह बजे थे और बाजार में भीड़ थी। पुलिस का स्टीकर लगी अपाचे बाइक मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी के सामने आकर रुकी। अपाचे पर एक बदमाश सरदार की वेशभूषा में था और दूसरे बदमाश के सिर पर कपड़ा बंधा था। बदमाश 20 मिनट में 15 किलो सोना लूटकर ले गए। फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में कहर बरपाने के बाद बाजार में भी बदमाशों ने दहशत का माहौल बनाया।
विज्ञापन

3 of 12
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एसपी सिटी, एसपी देहात, एएसपी सदर कैंट ने चार्ज संभाला। वहीं एसएसपी नितिन तिवारी शुक्रवार (आज) मेरठ की कमान संभालेंगे। वहीं बुधवार रात को ही शासन ने मेरठ में तैनात डीआईजी/ एसएसपी अखिलेश कुमार का ट्रांसफर किया था। प्रयागराज के एसएसपी नितिन तिवारी को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। गुरुवार सुबह अखिलेश कुमार ने चार्ज छोड़ दिया। वहीं बुधवार को नवागत एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह व नवागत एसपी देहात अविनाश पांडेय ने चार्ज संभाला था। सीओ कैंट का चार्ज एएसपी रामअर्ज ने बुधवार को लिया। एसएसपी और सभी एडिशनल एसपी के सामने कानून व्यवस्था चुनौती से कम नहीं है।

4 of 12
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिनभर में लूट की दो वारदात
गुरुवार दोपहर मवाना में बाइक सवार बदमाशों ने 1.59 लाख की लूट को अंजाम दिया तो शाम को बेगमपुल पर पांच करोड़ रुपये से अधिक का सोना लूट लिया गया। जबकि बेगमपुल मार्केट को काफी सुरक्षित माना जाता है। बेगमपुल पर घटना के बाद तो आईजी रेंज रामकुमार और डीएम अनिल ढींगरा खुद पहुंचे। पुलिस के अलर्ट होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लालकुर्ती इंस्पेक्टर देवेश शर्मा मौके पर 20 मिनट बाद पहुंचे। जबकि घटना उनके ही क्षेत्र में हुई। अलर्ट के बाद सभी थानेदार और सीओ चेकिंग के लिए सड़क पर उतर गए, लेकिन बदमाश सेंट्रो कार से वंडर सिटी कॉलोनी तक पहुंच गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बदमाशों ने पुलिस की चेकिंग व्यवस्था की भी पोल खोल कर रख दी।
विज्ञापन

5 of 12
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के पास ही था कप्तान का चार्ज
नवागत एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और एसपी देहात अविनाश पांडेय (आईपीएस) ने बुधवार को ही चार्ज संभाला था। वहीं बुधवार रात को डीआईजी/एसएसपी अखिलेश कुमार का भी ट्रांसफर हो गया। ऐसे में कप्तान का चार्ज भी नवागत एसपी सिटी ने संभाला। पूरे जिले की जिम्मेदारी कार्यवाहक कप्तान पर थी, लेकिन पुलिस का सुरक्षा प्लान फेल हो गया। जब आईजी रेंज ने एसपी सिटी से घटना के बारे में पूछा तो वह चुप्पी साध गये।
विज्ञापन

6 of 12
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के दो बदमाश लूट में शामिल  
आरोपी भगत सिंह तालियान के साथ दिल्ली के दो बदमाश भी बताए गए हैं। उनकी तलाश में एक पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है। पुलिस ने भगत सिंह के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। उसी के आधार पर बदमाशों के नामों की जानकारी जुटाकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

7 of 12
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भगत के भाई समेत सात हिरासत में
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि भगत सिंह ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को शक है कि भगत सिंह का पिता धूम सिंह भी वारदात में शामिल हो सकता है, जो कि हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने भगत के भाई सुंदर और तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। जबकि तीन युवक मौके से संदिग्ध मानकर उठाए हैं। लूट का मुकदमा लालकुर्ती थाने में दर्ज हुआ है।

8 of 12
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शाम के छह बजे थे और बाजार में भीड़ थी। पुलिस का स्टीकर लगी अपाचे बाइक मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी के सामने आकर रुकी। अपाचे पर एक बदमाश सरदार की वेशभूषा में था और दूसरे बदमाश के सिर पर कपड़ा बंधा था। बदमाश 20 मिनट में 15 किलो सोना लूटकर ले गए। फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में कहर बरपाने के बाद बाजार में भी बदमाशों ने दहशत का माहौल बनाया।

9 of 12
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फाइनेंस ऑफिस का दरवाजा लॉक था। गेट पर लाल रंग का बटन था, जिसको दबाने पर ऑफिस के अंदर घंटी बजती थी। सरदार की वेषभूषा में एक बदमाश ने बटन दबाया तो महिला कर्मचारी सोनिया गेट पर आई। तभी बदमाशों ने 15 हजार रुपये कीमत की अंगूठी दिखाई और उसे रखकर लोन लेने की बात कही। इस पर सोनिया ने दरवाजा खोला। दोनों बदमाशों ने सोनिया को धक्का देते हुए कुर्सी पर बैठाया। दूसरी महिला कर्मचारी साक्षी दौड़कर आई तो बदमाशों ने उसको भी बंधक बना लिया। सरदार की वेशभूषा वाला बदमाश मैनेजर सचिन तोमर के पास पहुंचा और धक्का देकर लाकर वाले रूम में ले गया। जहां से ऑफिस में रखे बैग में साढ़े 15 किलो सोना भरवाया और फरार हो गए।

10 of 12
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किसी ने शटर गिराया तो कोई दुकान में छुपा 
पांच करोड़ का सोना लूटने के बाद बदमाशों का खौफ बेगमब्रिज रोड पर भी दिखा। सरेआम युवक के सिर पर पिस्टल की बट मारकर बाइक छीनने की घटना कई व्यापारियों ने देखी। जो कोई आगे बढ़ने की हिम्मत दिखाता बदमाश उसको गोली मारने की धमकी देते थे। इसको देखते हुए कुछ व्यापारियों ने दुकान का शटर नीचे गिराया तो कई दुकान में छुपकर बैठ गए।

11 of 12
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों में आक्रोश, बंद का ऐलान 
सोना लूट की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया और नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने ऐलान किया कि अगर लुटेरों की गिरफ्तारी 24 घंटे में नहीं हुई तो वह बाजार बंद करके आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

12 of 12
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हाथ में पिस्टल लेकर फैलाई दहशत 
बदमाशों के हाथों में पिस्टल लेकर बाजार में दहशत फैलाई थी। जो भी व्यापारी बदमाशों का विरोध करने के लिए आगे आता। उसे बदमाश गोली मारने की धमकी देते थे। जिसके चलते कोई आगे नहीं आया और बदमाश आसानी से फरार हो गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें