बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
बद्दो की फरारी से कई परिवारों को खतरा बना हुआ है। साल 1996 में बद्दो ने अधिवक्ता रविंद्र गुर्जर की हत्या की थी, जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। साल 2011 में बसपा नेता संजय गुर्जर की हत्या में बद्दो नामजद आरोपी है। यह मुकदमा ट्रायल पर है।
बद्दो की फरारी में उसका बेटा सिकंदर भी शामिल बताया गया था, जिस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। सिकंदर भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। अब बद्दो की पोस्ट के बाद रविंद्र गुर्जर और संजय गुर्जर के परिजनों ने जान का खतरा बताकर पुलिस की कार्यशैली पर ही प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।