फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजीत बच्चन हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, हाथ आया बेहद महत्वपूर्ण सुराग

Wed, 05 Feb 2020 10:27 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
CCTV फुटेज में कंबल ओढ़कर जाता शख्स (रणजीत बच्चन का फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के मामले की जांच में जुटी एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने शाहपुर इलाके से दो प्रापर्टी डीलर समेत चार लोगों को उठा लिया है। पूछताछ के बाद देर रात पुलिस ने तीन को छोड़ दिया जबकि एक प्रापर्टी डीलर को हिरासत में रखा है। खबर है कि प्रापर्टी डीलर का हुलिया सीसी टीवी कैमरे में कैद कथित हत्यारे से मिलती जुलती है। वह रणजीत के साथ साइकिल यात्रा में भी शामिल था। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
रणजीत बच्चन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में बीते रविवार की सुबह मार्निंग वॉक के दौरान रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच में गोरखपुर पुलिस भी सहयोग कर रही है। पुलिस ने रणजीत बच्चन के कई करीबियों और सगे संबंधियों से पूछताछ के बाद दो प्रापर्टी डीलर समेत चार लोगों को सोेमवार की देर रात उठा लिया था। पुलिस चारों से पूछताछ करने के बाद तीन को छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
निर्माणाधीन आश्रम पर पुछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इसमें एक प्रापर्टी डीलर की मदद से ही रणजीत बच्चन ने गुलरिहा इलाके में जमीन खरीदी थी, जिस पर वह आश्रम बनवा रहे थे। इसके अलावा, उनके निजी रिश्तों के बारे में भी यह ठीक से जानता है। चारों को अलग-अलग रखकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
पु
लिस की ओर से इसे लेकर अभी कोई भी बयान जारी नहीं किया जा रहा। सिर्फ इतना बताया गया है कि लखनऊ पुलिस की जो भी मदद हो सकती है, की जा रही है।

4 of 5
ranjeet bachchan - फोटो : amar ujala
गोरखपुर पुलिस के संपर्क में है लखनऊ पुलिस
पूरे घटनाक्रम को लेकर लखनऊ पुलिस लगातार गोरखपुर पुलिस से संपर्क बनाए हुए है। गोरखपुर के निवासी रणजीत बच्चन पर दुष्कर्म के दो केस भी यहां पर दर्ज हैं। इसके अलावा कई लोगों से लेनदेन का मामला भी सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranjeet bachchan murder case - फोटो : अमर उजाला
बच्चन के अतीत की मांगी थी जानकारियां
हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने गोरखपुर पुलिस से रणजीत बच्चन के अतीत के बारे में जानकारियां मांगी थी। गोरखपुर में उनका किसी से विवाद तो नहीं था, यदि हां तो किस तरह का विवाद था या फिर लेनदेन का विवाद तो नहीं है। इस बिंदुृ पर रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें