मास्क लगाकर बैठे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
बातचीत-
सुबह जब स्कूल आया तो आंखों में जलन हो रही थी। स्कूल में मैडम ने बताया कि ये कार्बन डाई ऑक्साइड के कारण हो रहा है। लक्ष्य, कंकरखेड़ा
सुबह स्कूल आते समय सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। घुटन सी महसूस हो रही थी। चारों तरफ धुआं नजर आ रहा था। आर्यन, कंकरखेड़ा
हवा में इतना धुआं मैंने पहली बार देखा, पता नहीं अचानक से मौसम क्यों बदल गया, जिसके कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। उमंग, कंकरखेड़ा
सुबह 7 सात बजे के करीब तक हवा में बारूद के जलने की गंध आ रही थी। गंध की वजह से सांस लेना दूभर हो गया। स्कूल परिसर में आकर चैन की सांस ली। त्विसी ठक्कर, रक्षापुरम
मम्मी खुद स्कूटी से छोड़ने स्कूल आई थीं, लेकिन कोहरा इतना था कि उनको ड्राइव करने में परेशानी आई। चिन्मय श्रीवास्तव, यशोदाकुंज
दिवाली की सुबह तक सब सामान्य था। दिवाली पर जले पटाखों ने धुंध की समस्या पैदा कर दी। सुबह जल्दी-जल्दी में मास्क ना मिलने की वजह से रुमाल से मुंह ढककर स्कूल आए। अंशुल कसेरुबक्सर