फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: घूंघट की ओट से साधा निशाना और जीत लिया 'जहां', ये है शूटर दादी की पूरी कहानी

Thu, 24 Oct 2019 01:46 AM IST
कपिल kapil रैना पालीवाल, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 8
शूटर दादी चंद्रो तोमर - फोटो : अमर उजाला
उम्र के जिस पड़ाव पर लोग विराम ले लेते हैं, दादी ने वहां से जिंदगी की नई शुरुआत की। या यूं कहें कि 65 साल के बाद उन्होंने अपने लिए जीना शुरू किया। घूंघट की ओट से ऐसा निशाना साधा कि दुनिया उनके कदमों में झुक गई। वो निशाना उस रूढ़िवादी सोच पर भी था जो औरत को दोयम दर्जे का समझती है। अगली स्लाइडों में पढ़िए पूरी कहानी...
विज्ञापन

2 of 8
शूटर दादी चंद्रो तोमर - फोटो : अमर उजाला
पितृसत्तात्मक समाज में अपनी जगह बनाना बेहद मुश्किल था। घर और बाहर वालों के ताने कलेजे में तीर से चुभते थे पर दादी ने कान बंद कर लिए। लगन थी तो बस लक्ष्य भेदने की। दादी का संघर्ष कनक बन चमका और लोगों के मुंह बंद हो गए। कल तक दादी जौहड़ी की थी आज जौहड़ी दादी का है। इसलिए चंद्रो तोमर का घर ढूंढने के लिए किसी पुरुष के नाम की जरूरत नहीं पड़ती। हर एक शख्स उनका पता जानता है। यही नहीं गांव के लोग बाहर जाकर दादी के नाम से अपना परिचय देते हैं। दादी की सोच से बेटियों की राह भी रोशन भी हुई। प्रकाशी देवी के बोर्ड के नीचे लिखा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी खिलाओ महज एक स्लोगन नहीं बल्कि इस गांव की सच्ची तस्वीर है। पश्चिमी यूपी में जहां लड़कियों के खिलाफ तमाम फरमान जारी होते रहते हैं, उससे इतर इस गांव में लिंग भेद की कोई जगह नहीं बची है। जौहड़ी की बेटियां पढ़ ही नहीं रही बल्कि खेल रही हैं और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम भी लहरा रही हैं। सांड़ की आंख फिल्म से दादी दमकी हैं लेकिन उनकी चमक हर बेटी की आंख में है।
विज्ञापन

3 of 8
शूटर दादी चंद्रो तोमर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की रिलीज से पहले शूटर दादी से मिलने अमर उजाला की टीम उनके गांव जौहड़ी पहुंची। प्रकाशी तोमर नोएडा में हैं। उनकी जेठानी चंद्रो तोमर दोपहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ौत गई थीं। शाम को दोबारा गांव जाकर उनसे मुलाकात की। लाल कमीज और नीला गरारा पहने 88 वर्षीय चंद्रो तोमर की आंखों में आत्मविश्वास की चमक है। चोट लगने के कारण वॉकर से चलती हैं। इस उम्र में भी दादी की स्फूर्ति देखने लायक है। कहती हैं कि 15 साल की थी जब शादी हुई। तीन साल बाद गौना हुआ।

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘सांड़ की आंख’ पर सीएम मेहरबान, शूटर दादी बोलीं- योगी सरकार ने उठाया अच्छा कदम

4 of 8
शूटर दादी चंद्रो तोमर - फोटो : अमर उजाला
घूंघट में दुबकी रहती थी। ये वो दौर था जब रोटी भी सास-ननद देती थी। 65 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की। बेटा! लोगों ने बड़ी बाधा खड़ी करी। कहते कि तू जागी कारगिल में, तू जागी फौज में।

घर में सब रोकते थे। मैं कान बंद करके लगी रही। बड़ा परिवार था। रात 12 बजे के बाद जग लेकर प्रैक्टिस करती। सहनशक्ति बड़ी चीज है। मुझे यू दिखानी थी कि एक औरत भी सब कुछ कर सके। जो लोग धज्जियां उड़ाया करते थे, वे अब तारीफ करते हैं। फिल्म आ रही, घना अच्छा लग रहा। तापसी-भूमि ने मौज बिठा दी। इससे अच्छा क्या होगा, सांड़ की आंख। हंसते हुए दादी कहती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
बागपत के जौहड़ी गांव में बना शूटिंग रैंज - फोटो : अमर उजाला
चंद्रो तोमर गरीब तबके की लड़कियों के लिए शूटिंग रेंज बना रही हैं। बताती हैं, उसका काम चल रहा है। ठीक हो जाऊं तब शुरू कर दूंगी। सरकार की मदद मिल जाए तो हॉस्टल भी बना दूंगी। कोई भी बेटी खेले बिना ना रहे। गरीब बेटियों के लिए मैं हूं। बेटी खेलेगी, मेडल लाएगी। इससे ज्यादा खुशी क्या होगी।

शूटिंग के शौक के सवाल पर दादी कहती हैं, कुंवारेपन से ही लगन थी पर उस समय बंदूक उठाने में झिझकती थी। पोती मेरे से चांद हुई, मैं पोती से। पोती शैफाली के लहरे में मुझे भी उड्डा मिल गया। मैं सफल हो गई। पोती इंटरनेशनल शूटर है।

यह भी पढ़ें: अजीब है यूपी का ये गांव, यहां जन्म लेते ही बच्चे बन जाते हैं 'दादा', दिलचस्प है पूरी कहानी
विज्ञापन

6 of 8
शूटर दादी चंद्रो तोमर के बेटे विनोद तोमर - फोटो : अमर उजाला
चंद्रो तोमर के बेटे विनोद कहते हैं, हमारे पूरे गांव की पहचान मां से है। अब तो गांव के लोग बाहर जाकर मां का ही नाम लेते हैं। मां की इच्छा है कि लड़कियों को आगे लाएं। इसलिए हम लोगों ने अपने पैसे से रेंज बनाई।

बेटियों को संदेश
सहनशक्ति और हिम्मत के साथ आगे बढ़ो। मैं बुढ़ापे में कर रही, तुम क्यों नहीं कर सकती। मैंने घूंघट में रहकर किया, तुम तो आजाद हो। तुम्हारे पास समय भी है। खेलो और देश के लिए मेडल लाओ।
विज्ञापन

7 of 8
शूटर दादी चंद्रो तोमर के पोते गौरव तोमर - फोटो : अमर उजाला
परिवार के लिए फर्स्ट शो बुक
प्रकाशी तोमर के पोते गौरव कहते हैं दादी की फिल्म ने दीवाली की खुशी दोगुनी कर दी है। हम सब सांड की आंख देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बड़ौत के एक मॉल में फर्स्ट शो परिवार के लिए बुक हो रहा है। दादी ने अपने ही नहीं आसपास के गांवों की सोच भी बदल दी।

शूटिंग रेंज में लड़कियों का दबदबा
जौहड़ी की शूटिंग रेंज में जौहड़ी, बड़ौत, बागपत, बिनौली की करीब 30 लड़कियां प्रशिक्षण ले रही हैं। इनमें से कई नेशनल खेल चुकी हैं। जौहड़ी की नीतू श्यौरान यहां साई की कोच हैं। डॉक्टर राजपाल सिंह ने 1998 में पठानों की हवेली से रेंज की शुरुआत की थी। दादी प्रकाशी और चंद्रो तोमर ने वहीं शूटिंग सीखी थी। वर्तमान में यह दूसरी जगह पर है। रेंज ने अब तक 41 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देश को दिए हैं। वर्षा तोमर, सर्वेश तोमर, सीमा तोमर, रुचि सिंह, नीतू, अप्सरा ऐसे ही प्रतिष्ठित नाम हैं।
विज्ञापन

8 of 8
नीतू श्यौरान - फोटो : अमर उजाला
नीतू श्यौरान कहती हैं, दादी ने जिस उम्र में शूटिंग शुरू की, वह वाकई सराहनीय है। हम उस पड़ाव पर यह करने की सोच भी नहीं सकते। रेंज में प्रशिक्षण लेती दीक्षा ने बताया, दादी अन्य लड़कियों की भी प्रेरणा बनीं। माता-पिता भी सोचते हैं, दादी ने किया है तो हमारी बेटियां भी कर सकती हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें