बुलंदशहर बवाल का मुख्य आरोपी जीतू उर्फ फौजी बताया जा रहा है। फौजी की तलाश में पुलिस ने उसके घर ताबड़तोड़ दबिश दी। वहीं शुक्रवार को फौजी की मां ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तस्वीरें बयां कर रही सच्चाई, आगे देखिए:-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर बवाल के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने के आरोपी जीतू उर्फ फौजी की मां शुक्रवार को कैमरे के सामने आई। उन्होंने कहा कि दबिश के दौरान पुलिस ने उनके घर में काफी तोड़फोड़ की है।
विज्ञापन
3 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एक इंटरव्यू में आरोपी फौजी की मां रतन कौर ने बताया कि घटना वाले दिन उसका बेटा घर पर नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पुलिस जीतू की तलाश करते हुए उनके घर पहुंची तो पुलिस ने घर में तोड़फोड़ कर डाली।
4 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फौजी की मां ने बताया कि जिस समय पुलिस घर आई थी तो वह उस वक्त घर पर नहीं थी। उनका कहना है कि पुलिसवालों ने उनकी बहू के साथ बदसलूकी भी की। उसे जबरन खींचा, जिससे उसकी चूड़ियां भी टूट गईं।
विज्ञापन
5 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जब रतन कौर से पूछा गया कि आपको मालूम है कि आपके बेटे ने बुलंदशहर में पुलिसवाले को गोली मारी है तो वह बोली कि अगर जीतू ने ऐसा किया है तो उसे तुरंत सजा मिलनी चाहिए। उसने ऐसा किया है तो मैं खुद उसे गोली मार दूंगी।
विज्ञापन
6 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं उन्होंने कहा, जिस इंस्पेक्टर की जान गई वो सिर्फ अपनी मां का ही नहीं, वह मेरा भी बेटा कहा जाएगा। इस घटना से जितना दुख उसके परिवार को है, मुझे भी उतना ही है।