मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के बहसूमा में में कार श्रृंगार की दुकान करने वाले कैथोडा निवासी आदिल की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। पुलिस ने हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी और एक अज्ञात फरार है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और एक चाकू बरामद कर लिया। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष शिवदत्त ने बताया कि चार दिन दिन पहले तहसील जानसठ के कैथोडा निवासी आदिल(20) पुत्र रिजवान का शव रामराज स्थित बाग में मिला था। पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर तीन युवकों शुभम अहलावत पुत्र किरणपाल, सागर अहलावत पुत्र मनोज निवासी दौराला और अभिषेक सैनी पुत्र विनोद निवासी सरसवा को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सागर ने बताया कि उसके ममेरे भाई प्रिंस निवासी मोड़ कलां और आदिल का रामराज क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुरू में दोनों को यह बात पता नहीं थी। जब दोनों को इसका पता चला तो प्रिंस और आदिल रंजिश रखने लगे।
यह भी पढ़ें: कारगिल में पति की शहादत के बाद बेटे को सेना में भेज पूरा किया संकल्प, मां की जीवटता सुन भावुक हो गए थे पीएम मोदी