फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड: डीप फ्रिजर में रखा गया शव, परिजनों के अमेरिका से लौटने के बाद होगा अंतिम संस्कार

Sat, 11 Sep 2021 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा नेता के घर पर पहुंचे लोग, बरामद कार व फ्रिजर में रखा शव - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत में भाजपा नेता की हत्या को लेकर जहां क्षेत्रवासियों में रोष है, वहीं इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। दरअसल, गुरुवार देर रात भाजपा नेता डॉ. आत्माराम तोमर की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

डॉ. आत्माराम की हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं। वहीं भाजपा नेता के शव का भी अभी अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। दरअसल, मृतक आत्माराम के भाई, मां व चाचा अमेरिका में रहते हैं। उनके वहां से लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार होना है। ऐसे में भाजपा नेता के शव को घर पर ही एक डीप फ्रीजर में रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि परिजन आज शाम तक उनके आवास पर पहुंच जाएंगे, जिसके बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
BJP Leader Miurder, डॉ. आत्माराम तोमर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
डा. आत्माराम तोमर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिस तरह की बातें सामने आई है, उससे साफ है कि उन्होंने बचाव के लिए संघर्ष किया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम होने से करीब 30 घंटे पहले हत्या की गई है। उन्होंने बचाव के लिए संघर्ष किया और उनके हाथ पर खरोंच के निशान भी मिले है। माना जा रहा है कि घर में खींचतान के बाद एक हत्यारोपी ने उनके हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने छाती पर बैठकर तकिये से मुंह दबा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
बेड पर पड़ी मिली लाश - फोटो : amar ujala
जांच में सामने आए कई बड़े राज
पुलिस जांच पड़ताल में भाजपा नेता की हत्या के मामले में कई बड़े मामले सामने आए हैं। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि डॉ. आत्माराम तोमर की हत्या करने वाले दोनों आरोपी सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गए।

दोनों गुरुवार की सुबह करीब 6 बजकर 42 मिनट पर बाइक से पहुंचे। डा. आत्माराम को फोन करके गेट खुलवाया और अंदर चले गए। इसके 45 मिनट बाद करीब 7 बजकर 27 मिनट पर दोनों घर से बाहर निकलते है। इनमें एक स्कार्पियो गाड़ी लेकर निकलता है तो दूसरा हेलमेट पहनकर बाइक लेकर जाता है। इस बीच ही डा. आत्माराम की हत्या होने की बात कही जा रही है। हत्यारोपियों के आने-जाने की घटना कैमरे में कैद हो गई। 

4 of 5
मामले की जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
डॉ. आत्माराम का बृहस्पतिवार रात को शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सूचना पर रिश्तेदार और उनके करीबी भाजपा नेता पहुंचने शुरू हो गए। डा. आत्माराम की गाड़ी के चालक विजय ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रवीण भी रात में करीब 12 बजे वहां पहुंचा और वह करीब पांच बजे तक रहा। वह पुलिस की पूरी गतिविधि देखता रहा। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही तो वह फरार हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीप फ्रीजर में रखा गया शव, - फोटो : अमर उजाला
डीप फ्रीजर में रखा गया शव, मां व चाचा के आने पर होगा अंतिम संस्कार 
जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद डा. आत्माराम का शव शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर पहुंचा। उस समय तक परिवार के अन्य लोग व रिश्तेदार भी घर पहुंच गए थे। शव घर पहुंचते ही परिजन बिलख उठे।

शव को घर पर ही अलग से एक डीप फ्रिजर में रखा गया। बेटे डॉ. प्रताप ने बताया उनका भाई, मां व चाचा अमेरिका से आने है। उनका भाई व मां शुक्रवार देर रात तक यहां पहुंचेंगे तो उनके चाचा शनिवार देर रात तक आएंगे। उनके आने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें