डॉ. आत्माराम तोमर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हत्यारोपी, 45 मिनट अंदर रहे
डॉ. आत्माराम तोमर की हत्या करने वाले दोनों आरोपी सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गए। दोनों गुरुवार की सुबह करीब 6 बजकर 42 मिनट पर बाइक से पहुंचे। डॉ. आत्माराम को फोन करके गेट खुलवाया और अंदर चले गए।
इसके 45 मिनट बाद करीब 7 बजकर 27 मिनट पर दोनों घर से बाहर निकलते है। इनमें एक स्कार्पियो गाड़ी लेकर निकलता है, तो दूसरा हेलमेट पहनकर बाइक लेकर जाता है। इस बीच ही डॉ. आत्माराम की हत्या होने की बात कही जा रही है। हत्यारोपियों के आने-जाने की घटना कैमरे में कैद हो गई।