जीवन सिंह बिष्ट द्वारा संग्रहित बाट
- फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग में वह 1983 में नियुक्त हुए। वर्ष 1991 से उन्होंने यह काम शुरू किया। उन्होंने दिल्ली, मेरठ, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में जाकर प्रदर्शनी, मेलों और अन्य जगहों से ऐसी चीजों को इकट्ठा किया। वह लगातार 30 वर्ष से नायाब किस्म की चीजों को जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका दावा है कि उनके पास 13 हजार अलग-अलग तरह के डाक टिकट हैं। वहीं, 1940 के बाद के ज्यादातर सभी डाक टिकट उपलब्ध हैं। सरकारी कामकाज में प्रयोग होने वाले टिकटों को तो अलग दीवार पर सजाया है। रसीदी टिकट, पोस्ट कार्ड और अलग-अलग लिफाफों का भी संग्रह है।