फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन हत्याकांड: बाजार बंद कराने को लेकर भिड़े व्यापारी, जमकर चले लात-घूसे, देखिए तस्वीरें

Sat, 12 Sep 2020 11:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
आपस में भिड़े व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में शनिवार को व्यापारियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान व्यापारियों के बीच मारपीट और जमकर लात-घूसे चले। वहीं जानकारी लगने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और व्यापारियों को मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 9
बहस करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के संस्थापक सदस्य विरेंद्र शर्मा बिल्लू और सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन

3 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सराफा व्यापारी अमन जैन की हत्या के मामले में शनिवार को बाजार बंदी को लेकर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के दो गुट में जमकर झड़प हुई। बिल्लू शर्मा और किशोर वाधवा के समर्थकों में जमकर लात-घूंसे चले। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को खदेड़ दिया। आपस में व्यापारी एक दूसरे की दुकान खोलने और बंद करने को लेकर आपस में भिड़े।

4 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अजय गुप्ता गुट की तरफ से शास्त्रीनगर और जागृति विहार को बंद रखने का एलान किया गया था, लेकिन सुबह से शास्त्रीनगर इलाके की दुकानें खुली रही। शास्त्रीनगर के-ब्लॉक का बाजार भी खुला रहा। इसी कारण व्यपारियों में संघर्ष की स्थिति बनी है। इसके अलावा बिगड़ती स्थिति देखकर वज्र वाहन को भी मौके पर बुलाना पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 9
व्यापारियों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों गुटों के व्यापारियों को मौके से खदेड़ दिया है। किशोर वाधवा गुट के व्यापारियों ने सीओ सिविल लाइन को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

6 of 9
बहस करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
मेरठ में शास्त्रीनगर जागृति विहार के व्यापारियों ने शुक्रवार को जनसंपर्क कर व्यापारिक एसोसिएशनों से शनिवार की बंदी का आह्वान किया था। जागृति विहार में सराफ के पुत्र की हत्या का चार दिन बाद भी खुलासा न होने पर शुक्रवार शाम को आयोजित बैठक में पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने शास्त्रीनगर के व्यापारियों की सांकेतिक बंदी का समर्थन किया। आश्वस्त किया कि धरना-प्रदर्शन के बाद संपूर्ण बंदी की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 9
बैठक करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के तत्वावधान में बंदी को लेकर सेंट्रल मार्केट स्थित संरक्षक मुकेश जैन के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा शनिवार को सांकेतिक बंदी होगी। जागृति विहार और शास्त्रीनगर क्षेत्र के बाजार बंद रहेंगे। फिर भी मामले का खुलासा नहीं होता है तो संगठन धरना और प्रदर्शन करेगा। संगठन का अंतिम हथियार शहर में संपूर्ण बंदी होगा। पुलिस भी मामले के खुलासे के प्रयास में लगी है।

8 of 9
शनिवार को बाजार खुले - फोटो : अमर उजाला
बंदी पर दो फाड़ हुए व्यापारी
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा ने कहा शनिवार को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की 140 दुकानों को खोला जाएगा। सर्वप्रथम रविवार की बंदी का आह्वान किया गया था। उधर, जागृति विहार सेक्टर-दो व्यापार संघ अध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि रविवार की बंदी का आह्वान करने से पूर्व हमें विश्वास में नहीं लिया गया। हमारा संगठन शनिवार की बंदी का समर्थन करेगा।
विज्ञापन

9 of 9
मौके पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
नवीन गुप्ता ने की संगठन पदाधिकारियों संग बैठक
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के व्यापारियों से फोन पर जनसंपर्क किया। नवीन ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक कर रहे हैं। पुलिस ने अगर मामले को नहीं खोला तो रविवार की बंदी सफल बंदी होगी। उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने आबूलेन, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने कंकरखेड़ा और अनुज सिंघल ने स्पोर्ट्स गुड्स व्यापारियों के साथ सूरजकुंड पर बैठक कर रविवार की बंदी का व्यापारियों से आह्वान किया। बताया कि हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर, दिल्ली रोड, रोहटा रोड, सदर, आबूलेन, कंकरखेड़ा आदि के व्यापारियों से संपर्क किया है। इसके अलावा रिठानी व्यापार संघ ने भी समर्थन किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें