बागपत में चांदीनगर क्षेत्र के चमरावल गांव में मौत का मातम पसरा है। क्षेत्र में खुलेआम बिक रही अवैध शराब से लोग मर रहे हैं। क्षेत्र की सीमा गाजियाबाद से लगती है। नशेड़ी हिंडन नदी पार कर सुराना के जंगल से 25 रुपये में कच्ची शराब लेकर आते हैं। इसके अलावा बॉर्डर के ललियाना मंसूरपुर समेत छह-सात गांवों में खुलेआम अवैध शराब का खेल चलता है।