फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बसों में भीषण टक्कर: कई टुकड़ों में बंट गई एक बस, दूसरी के उड़े परखच्चे, दर्दनाक हादसे से चीख-पुकार

Thu, 17 Feb 2022 01:19 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं। बताया गया कि कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

उपचार के दौरान हुई मौत
शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ पर गुरुवार सुबह कोहरे के कारण दो स्कूल बसों टक्कर हो गई। इसके अलावा 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। चार बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें एसडी ग्लोबल अस्पताल मेरठ रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 5
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Meerut
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह जीडी गोयनका स्कूल की बस बच्चों को लेकर लौट रही थी, जबकि रविंद्र नाथ टैगोर स्कूल की बस बच्चों को लेने जा रही थी। बुढ़ाना मोड़ के नजदीक कोहरे और तेज गति के चलते दोनों बस आपस में टकरा गईं। जीडी गोयनका की बस में बच्चे सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: दिलचस्प: लाखों खर्च करने वाले प्रत्याशियों का लेखा-जोखा, इस पार्टी के प्रत्याशी ने कम खर्च में लड़ा चुनाव, जानें सभी का पूरा हिसाब
विज्ञापन

3 of 5
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी लगते ही राहगीर और आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड़े। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इस दौरान कुछ बच्चों ने अपने अभिभावकों को भी कॉल कर दी। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए।

4 of 5
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Meerut
वहीं घायल बच्चों को पुलिस के वाहन और एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में 10 बच्चे घायल हो गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। चार बच्चों को मेरठ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि हादसे में घायल चरथावल के दधेडू गांव के सगे भाई-बहन समीर (15) और उसकी बहन माहा (12) की मेरठ में मौत हो गई है। बच्चों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें