फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ के दुर्गा शंकर मिश्रा यूपी के नए मुख्य सचिव: देश के 5 शहरों में मेट्रो दौड़ाने वाले पहले आईएएस के गांव में जश्न, जानिए इनके बारे में

Thu, 30 Dec 2021 10:30 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ/लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
दुर्गा शंकर मिश्रा के गांव में खुशी मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे।  शहीदी धरती मऊ जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव में दुर्गा शंकर मिश्रा के मुख्य सचिव बनाए जाने से गांव में लोग खुशी से झूम उठे हैं। इस अवसर पर शुभचिंतकों तथा ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मऊ जिले के लिए पहली बार गौरव की बात है कि मऊ का कोई व्यक्ति सरकार में मुख्य सचिव पद पर आसीन हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही दुर्गा शंकर अपने पैतृक गांव आए थे और कुलदेवता एवं ग्राम देवता की पूजा कर दिल्ली रवाना हुए थे। अब गांववाले बृहस्पतिवार को गांव के मंदिर पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। वरिष्ठ आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा को अगर 'मेट्रो मैन' कहा जाए, तो कहीं से भी अतिशयोक्ति नहीं होगी।
ऐसा इसलिए क्योंकि यह पहले आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय सचिव हैं जिनके कार्यकाल में एक-दो नहीं बल्कि पूरे पांच शहरों मेट्रो रेल प्रॉजेक्ट्स पूरे हुए। कानपुर मेट्रो सेवा भी उन्हीं के रहते स्वीकृति मिली और चली भी।
विज्ञापन

2 of 6
आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा - फोटो : amar ujala
1984 बैच के आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद अफसरों में होती है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव करते हुए राजेंद्र कुमार तिवारी को हटाकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात दुर्गा शंकर मिश्रा को मुख्य सचिव बनाने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा - फोटो : amar ujala
भारत सरकार की नियुक्ति संबंधी कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को दुर्गा शंकर मिश्रा की यूपी के  मुख्य सचिव के पद नियुक्ति के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया। पिछले दिनों प्रदेश के ब्राह्मण मंत्रियों व नेताओं के साथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मुलाकात के बाद यह पहला बड़ा बदलाव किया गया है। 

4 of 6
दुर्गा शंकर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
खास बात यह है कि रिटायरमेंट से दो दिन पहले केंद्र सरकार ने प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दी है। उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार भी दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से औपचारिक रूप से तैनाती का आदेश जारी होने के बाद मिश्रा मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे। बृहस्पतिवार को उनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 6
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया।
दुर्गा शंकर मिश्र के पिता मदन मिश्र के तीन बेटे व चार बेटियां हैं। सबसे बड़े दुर्गा शंकर हैं। उनके छोटे भाई सत्यकाम आईआरएस अफसर हैं और वर्तमान में आयकर विभाग में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर नई दिल्ली में तैनात हैं। छोटे भाई विनय कुमार मिश्र पीसीएस हैं व सचिव के पद पर हैं। दुर्गा शंकर मिश्र के पिता का करीब दस साल पूर्व देहांत हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया।
तीनों भाइयों में दुर्गा शंकर ही हैं जिनका गांव से आज भी लगाव बना हुआ है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि वकील अहमद ने बताया कि साल में एक-दो बार वह जरूर आते हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही पूजा-पाठ के सिलसिले में आए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें