फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar Tragedy: अधूरी रह गई पूजा की यह हसरत, भांगड़ा देखते हुए ऐसे आई मौत, नौरंगिया में मची चीत्कार

Fri, 18 Feb 2022 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
विज्ञापन
1 of 6
kushinagar incident - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से सहेली से मिलने आई पूजा की भी कुशीनगर में हुए कुएं हादसे में मौत गई। उसकी नियुक्ति आर्मी में हो गई थी। बृहस्पतिवार को उसे कार्यभार ग्रहण करने जाना था। घटना के बाद से उसका पूरा परिवार सदमे में है। नौरंगिया स्कूल टोला निवासी बलवंत यादव सेना में हवलदार के पद पर जम्मू में तैनात हैं। उनकी एक बेटी और एक बेटा हैं। 22 वर्षीय बेटी पूजा बेटे से बड़ी थी। वह भी पिता की तरह देश की सेवा करना चाहती थी। इसके लिए वह लखनऊ में रहकर कुछ वर्षों से सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रही थी। परिजनों के मुताबिक उसकी मेहनत रंग लाई और आर्मी में नियुक्त हो गई थी। नियुक्ति पत्र भी आ गया था। इसी बीच वह गांव की किसी सहेली व परिजनों से बातचीत के बाद कुछ दिन पहले घर आ गई थी। बुधवार शाम सहेलियों के साथ गांव में हल्दी की रस्म देखने गई थी। 
विज्ञापन

2 of 6
kushinagar incident - फोटो : अमर उजाला
वहां कुएं पर महिलाओं के साथ खड़ी होकर भांगड़ा देख रही थी। उसी दौरान अत्यधिक वजन होने से कुएं का स्लैब टूट गया और वह भी गिर गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
kushinagar incident - फोटो : अमर उजाला
पूजा की मौत की जानकारी होते ही पिता बलवंत सदमे में आ गए। मां व भाई सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन व ग्रामीणों की मानें तो बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण करने के लिए उसे जाना था, लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया।

4 of 6
kushinagar incident - फोटो : अमर उजाला
एक साथ 13 शव आते ही नौरंगिया में मची चीत्कार
बुधवार देर रात नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में हुए हादसे में मरने वाली दोनों बच्चियों, किशोरियों और महिलाओं के शव बृहस्पतिवार सुबह आते ही कोहराम मच गया। लोग शवों से लिपटकर विलाप करने लगे। उन्हें समझाने वालों की भी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

5 of 6
kushinagar incident - फोटो : अमर उजाला
दो बच्चियों के शव को दफनाया गया। जबकि 11 शवों का पनियहवा में छोटी गंडक नदी के नारायणी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा की बुधवार को हल्दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kushinagar big incident - फोटो : अमर उजाला
मटकोड़वा के दौरान देर रात कुएं का स्लैब टूटने से करीब 25 महिलाएं, युवतियां, किशोरियां और दो बच्चियां कुएं में गिर गईं थीं। इस हादसे में 13 की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें