फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशम्बी में जल प्रलय सैकडों गांव बने टापू

Sat, 21 Sep 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
1 of 4
flood in kushambi - फोटो : kushambi
यमुना और किलनहाई के दरिया से घिरे मल्हीपुर गांव के हालात टापू से हो गए है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। गांव के लोगों को जल प्रलय में फसल तो बर्बाद हो गई लेकिन अभी लोगों को यमुना मइया से लाभ की काफी उम्मीदें है। वजह तीन हजार की आबादी वाले इस गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय बालू और खेती है। चायल तहसील का मल्हीपुर गांव में ही किलनहाई नदीं का विलय होता है।

मुना उफान में आने के कारण नदी का पानी किलनहाई में पलट आया। इसके कारण दोनों नदियां ओवर फ्लो हैं। नदियों की बाढ़ के कारण गांव के चारों तरफ करीब दो सौ एकड़ में फैली बाजरा, तिल, तरोई, अरहर, मिर्चा, कोहड़ा, लौकी, करेला आदि के खेत पानी में डूबे हैं। हर तरफ जल प्रलय दिख रही है, इसके बाद भी गांव के लोग घर छोड़ने को राजी नहीं हैं। जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी इस गांव के लोगों को मानों कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।

गांव के सुरेश पुत्र सहादेव के घर में गुरुवार की रात यमुना का पानी घुटने से ऊपर भरा तभी उसने गांव के ऊपरी हिस्से में बसेरा बनाया। गांव की श्यामकली और रामसूरत आदि का कहना है कि आखिर जाएं तो जाएं कहां। बाढ़ इस गांव की नीयत बन चुकी है। यमुना मईया ने अगर फसलों को नुकसान पहुंचाया तो वही पेट भरने का इंतजाम भी करेंग। बताते चले कि गांव में ज्यादातर निषाद विरादरी के लोग रहते हैं। इन लोगों का मुख्य व्यवसाय बालू की ढुलान व मछली का शिकार करना है। इसके कारण लोगों को उम्मीद है कि पानी ज्यादा होने के कारण इस बार बालू भी अच्छी पड़ेगी। ऐसे में फसलों के नुकसान की भरपाई यहां के लोग बालू से पूरी होने के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
flood in kushambi - फोटो : kaushambi
टापू की बस्ती में भी पानी से हैं घिरे
मंझनपुर। मल्हीपुर गांव यमुना और किलनहाई से बुरी तरह घिर गया। दोनों नदियों का पानी बस्ती के अंदर प्रवेश कर चुका है। गांव जाने वाले मुख्य कच्चे मार्ग पर जिस तरह से पानी का स्तर बढ़ रहा है, उससे शाम तक वहां भी पानी भरने की उम्मीद है। प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी लोग गांव नहीं खाली कर रहे।
विज्ञापन

3 of 4
flood in kushambi - फोटो : kaushambi
चार दिन से बाधित है आपूर्ति
मंझनपुर। मल्हीपुर गांव जाने वाली लाइन के पोल और ट्रांसफार्मर पानी में डूबे हैं। इसके कारण चार दिन से गांव में आपूर्ति नहीं दी जा रही है। बिजली नहीं होने से लोग आधुनिक संसाधनों से कट गए।
विज्ञापन

4 of 4
flood in kushambi - फोटो : kaushambi
छोटी नाव से समान लाकर करते हैं बिक्री
मंझनपुर। गांव के लोग छोटी नाव के सहारे जान जोखिम में डालकर केवट पुरवा जाते हैं। यहां से टेंपो पकड़ कर पुरखास बाजार आते हैं। यहीं से लोग अपनी जरूरतों का समान खरीदकर लाते हैं। जिन लोगों के पास बाइक आदि की व्यवस्था है वह चक पिनहा मार्ग से बड़ी नाव में बाइक लादकर पार उतरते हैं और फिर अपने गंतव्य को रवाना होते हैं।  
मंझनपुर। मल्हीपुर गांव में सब्जी भले ही नष्ट है लेकिन लोगों का काम मछली से चल रहा है। जाल डालकर मछली पकड़ी जाती है, उसी को खाया जाता है। कबीलों सरीखी जिंदगी गुजार रहे लोग खुश हैं और सिर्फ पानी हटने का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें