यूपी के कानपुर में बर्रा पुलिस से परेशान युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर गुस्से का इजहार किया। आरोप है कि पांच माह पूर्व घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन कार्रवाई करने के वजाय हर बार टरकाती देती है। सूचना पर सीओ सैफुद्दीन बेग समेत बर्रा थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
2 of 4
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
इसकेे बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा। बर्रा वरुण विहार निवासी प्राइवेट कर्मी सुधीर यादव ने बताया कि पांच माह पूर्व चोर घर का ताला तोड़कर टीवी, फ्रिज, हजारों रुपये की नगदी और जेवर पार कर ले गए थे। वह चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तत्कालीन इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र से मिला, लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज करनेे के वजाय टरका दिया गया।
विज्ञापन
3 of 4
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
युवक का कहना है कि तब से अब तक वह कई बार थाने जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी बात से नाराज होकर वह गुजैनी स्थित 70 फिट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया।
युवक समझाने का प्रयास करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। तमाशबीनों की भीड़ लग गई। उसकी मांग थी कि चोरी की एफआईआर दर्ज करके जल्द खुलासा किया जाए। इंस्पेक्टर संतोष सिंह का कहना है कि बकाए किराए को लेकर मकान मालिक से विवाद की बात सामने आयी है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।