फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ होकर भी वो प्रेमी के करीब थी, एक रात तोड़ दी रिश्ते की जंजीर और चली गई

Tue, 05 Feb 2019 08:04 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कहते हैं मोहब्बत उस दरिया की तरह है जो अपना रास्ता हर हाल में तय कर ही लेती है। लेकिन मोहब्बत की इस कहानी में पत्नी ने जो कदम उठाया उसे जानकर सभी हैरान रह गए। देर रात पति की गैरमौजूदगी में उसने एक कदम उठा लिया। जब तक ये बात उसके पति को पता चलती तबतक काफी देर हो चुकी थी। घटना यूपी के कन्नौज जिले की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
सौरिख थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला यूं तो शादी करने के बाद से अपने पति के साथ ही रह रही थी। शादी के बाद महिला ने पुत्र को जन्म दिया। सभी बहुत खुश रहते थे। लेकिन महिला के दिल में अपने प्रेमी के लिए मोहब्बत अभी भी पहले जैसी ही जवां थी। जिसे वह चाहकर भूल नहीं पा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
महिला का पति ट्रक चालक है। वह ट्रक से गिट्टी लेने ग्वालियर गया था। इसी दौरान महिला ने अपनी मोहब्बत को पाने के लिए एक ऐसा रास्ता चुना लिया जिसे जानकर सभी हैरान रह गए।

4 of 5
डेमो पिक
सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ट्रक चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ट्रक में गिट्टी भरने ग्वालियर गया था। उसकी गैर मौजूदगी में तीन फरवरी की रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
जाते समय वह घर में रखी नकदी व जेवर के साथ 4 साल के बेटे को भी साथ ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें