यूपी पुलिस के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुआ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो जब उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। जानिए क्या है पूर मामला।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
एक बार फिर यूपी की मित्र पुलिस के दामन मे दाग लग गया जब डूयूटी के दौरान शराब के नशे मे धुत होकर एक पुलिस के जवान ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने सिपाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
जब वीडियो उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा तो पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया में आने के बाद उक्त शराबी सिपाही का मेडिकल कराया गया साथ ही उच्च अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई।
4 of 5
डेमो
मामला मानिकपुर नैनी रेल मार्ग के जीआरपी चौकी शंकर गढ़ का है। कुंभ मेला ड्यूटी में सिपाही हरिश्चन्द्र पुत्र जवाहर सिंह ड्यूटी के समय पर शराब पीकर स्टाफ व यात्रियों से बदसलूकी करने लगा। जब सिपाही को रोका गया तो उसने गालीगलौज कर हंगामा करना शुरू कर दिया।
मामले की जानकारी मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने उक्त सिपाही काे हिरासत में लेकर उसे स्वास्थ केंद्र में मेडिकल करवाने के लिए भेजा। इसी के साथ उच्चाधिकारियों के पास कार्यवाही के लिए रिपोर्ट भेजने की भी बात कही गई है।