कानपुर के बीबीपुर गांव में एक युवती ने देवर के साथ मिलकर पति की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को गांव के बाहर एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पत्नी और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शव को देखता ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बीबीपुर गांव निवासी जय सिंह यादव के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। दूसरे नंबर का बेटा शैलेंद्र सिंह (23) ट्रक में खलासी था। सबसे छोटा बेटा शारदा यादव घर पर रहता था। पिता जयसिंह ने बताया कि दूसरे नंबर के बेटे शैलेंद्र ने हाल ही में अपनी ममेरी बहन रोशनी संग शादी कर ली थी। रोशनी से छोटे बेटे शारदा का भी प्रेमप्रसंग था।
विज्ञापन
3 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसको लेकर दोनों भाइयों के बीच तनाव था। शैलेंद्र के ट्रक पर चले जाने के बाद रोशनी देवर के साथ ही समय बिताती थी। यह बात शैलेंद्र को नागवार गुजर रही थी। रविवार शाम इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। जयसिंह यादव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे शैलेंद्र की लाश हरदौली मोड़ पर रोड किनारे एक खेत पर पड़ी मिली।
4 of 5
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। पता चला कि शैलेंद्र की हत्या उसकी पत्नी और भाई ने मिलकर की है। हत्या के बाद लाश गायब करने लिए जा रहे थे लेकिन, लोगों के देख लिए जाने पर शव फेंककर भाग निकले। एसपी ग्रामीण प्रदुम्न सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए।
जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों छोटे भाई शारदा यादव और रोशनी को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने बताया कि दोनों ने मिलकर सोते समय शैलेंद्र की गला रेतकर हत्या की है। सजेती एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पिता जयसिंह यादव की तहरीर पर उसके छोटे बेटे शारदा यादव और बहू रोशनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।