एक तरफ बांग्लादेश की क्रिकेट टीम कानपुर के ग्रीनपार्क मैदान पर टेस्ट मैच खेलने की तैयारी में जुटी है तो बांग्लादेश के ऊपर बने हवा के निम्न दबाव से पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। महानगर में तीन दिनों तक जमकर बारिश के बाद अब 17 और 18 सितंबर को भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। मानसून की विदाई वाले समय में इस तरह से लगातार बारिश होने की वजह यागी तूफान को बताया जा रहा है।
यह तूफान बंगाल की खाड़ी से होकर चीन की ओर निकल गया है, लेकिन उसके अवशेष अभी भी हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, पांच सितंबर के बाद से मानसून के लौटने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ऐसे में निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर होने लगता है और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने लगती है। जिससे पश्चिम से ठंडी हवाएं आना शुरू हो जाती हैं। लेकिन इस बार उल्टा हो रहा है। निम्न दबाव का क्षेत्र अधिक सक्रिय है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं बेअसर पड़ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में बारिश
- फोटो : amar ujala
पूर्वानुमान है कि यह सिलसिला 30 सितंबर तक जारी रह सकता है। 17 और 18 को कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में 50 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है। निम्न दबाव का यह क्षेत्र अभी बांग्लादेश से सटे गांगिया पश्चिम बंगाल से आगे बढ़ा है। जिसे 15 सितंंबर की रात तक उप्र में प्रवेश करने की संभावना है।
निम्न दबाव के क्षेत्र और यागी तूफान के असर से 16 से 19 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में अलग-अलग दिनों में बारिश होगाी। इस बार मानसून पूर्व की अपेक्षा लंबा खिंचने की संभावना है। - डॉ. एसएन सुनील पांडेय, मौसम विशेषज्ञ