फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: महानगर में पहाड़ों जैसा मौसम! 40 पारा पहुंचते ही होने लगी है बारिश, जानें पूरा अपडेट

Tue, 02 May 2023 12:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर महानगर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज पर्वतीय क्षेत्रों जैसा हो गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 2018 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पारा 40 डिग्री पहुंचते ही बारिश होने लगी है।

मौसम में बदलाव का यह सिलसिला मई में भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार मौसम में बदलाव जलवायु परिवर्तन के असर के रूप में सामने आ रहा है। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से चक्रवाती हवाएं चलकर एक दूसरे से टकरा रही हैं।

इसके चलते हवा में नमी की मात्रा तापमान की अपेक्षा ज्यादा बढ़ रही हैं। दिन के साथ-साथ रात में भी तापमान और नमी में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। इस बीच सोमवार को दिन में धूप निकलने की वजह से तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29.6 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री लुढ़ककर 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला
जलवायु परिवर्तन की वजह से अचानक से गर्मी और अचानक से बारिश की स्थिति पैदा हो गई हैं। पिछले वर्ष इस सीजन में अप्रैल में एक बूंद पानी नहीं बरसा, जबकि इस वर्ष 60 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। पिछली बार बारिश के दिन कम थे, लेकिन रिकॉर्ड बारिश हुई। इस बार 40 डिग्री या इसके आसपास पारा पहुंचते ही बरसात होने लगी है।  -डॉ. एसएन पांडेय, मौसम विभाग प्रमुख, सीएसए
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला
गरज चमक के साथ बारिश और ओले भी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गरज चमक के साथ बारिश और ओले भी पड़ सकते हैं। रविवार को भी 12 मिमी से अधिक बारिश हुई थी। सोमवार को दो घंटे में करीब 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

4 of 6
कानपुर मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला
मौसम में इसलिए हुआ है बदलाव
शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। करीब दो घंटे बाद कहीं-कहीं आपूर्ति बहाल हो पाई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव बना हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला
लोगों को सावधान रहने की सलाह
आगे भी लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार तेज बारिश के साथ ओले और कहीं-कहीं पर बिजली भी गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश होने या फिर बादल कड़कने पर बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला
13 वर्षों में अप्रैल में इस तरह रही बारिश (मिमी में)...
  • 2011 में 11
  • 2012 में 6.6
  • 2013 में 00
  • 2014 में 4.4
  • 2015 में 8.3
  • 2016 में 00
  • 2017 में 73
  • 2018 में 104
  • 2019 में 2.8
  • 2020 में 31.8
  • 2021 में 10.8
  • 2022 में-00
  • 2023 में 60.02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें