फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मौसम से कानपुर की हवा में बढ़ी नमी, पारा लुढ़का फिर भी निकला पसीना, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Thu, 11 Mar 2021 10:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और हवा का रुख बदलने से शहर में हवा की नमी में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। धूप की वजह से दोपहर में गर्मी लगी और पसीना आया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अधिकतम पारा 32.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन दिनों से 19 और 20 डिग्री के आसपास चल रहे न्यूनतम तापमान में बुधवार को कमी आई। यह एक डिग्री कम होकर 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 82 से 94 प्रतिशत तक पहुंच गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
रात में भी हवा की नमी एक प्रतिशत बढ़कर 45 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा की नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव है।

 

4 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
13 मार्च तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 2.6 किमी प्रति घंटा रही। मौसम और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस समय गेहूं की फसल में आखिरी सिंचाई का समय है जिससे दाने और मजबूत होंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
इस मौसम में खान-पान के साथ अन्य चीजों का भी ध्यान रखें। शाम के समय ठंडी चीजों के सेवन से बचें। इस मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है। कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें