विकास दुबे के एक और गुर्गे 50 हजार के इनामी रावेंद्र उर्फ रविंद्र उर्फ रामू बाजपेई को चौबेपुर पुलिस ने रविवार देर रात बिकरू मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
2 of 5
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खेतों में छिपाकर रखी गई घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी राइफल और कारतूस भी बरामद किए हैं। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि चौबेपुर थाने के दरोगा अजहर गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मुखबिर से सूचना मिली कि रावेंद्र शहर से भागने की फिराक में है। इससे पहले वह परिजनों से मिलने गांव आने वाला है। तभी उसे पकड़ लिया गया। रावेंद्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
4 of 5
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी जिले की टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में भी है। एसओ शिवराजपुर ने रामू के खिलाफ लाइसेंसी शस्त्र का गलत इस्तेमाल करने, अवैध तमंचा रखने की धारा में एक और एफआईआर दर्ज कराई है।
ये नामजद जेल में
श्यामू बाजपेई, छोटू शुक्ला उर्फ अखिलेश, शशिकांत पंडित उर्फ सोनू, रामू बाजपेयी, दयाशंकर अग्निहोत्री, गोपाल सैनी, उमाकांत उर्फ गुड्डन, बालगोविंद, शिवम दुबे, धर्मेंद्र उर्फ हीरू दुबे, जहान यादव, रामसिंह, विष्णु पाल यादव, शिव तिवारी, विमल प्रकाश।