फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे कांड: नामजद 21 आरोपियों में 15 पहुंचे जेल छह मारे गए, पांच खूंखार अपराधी अब भी फरार

Tue, 01 Sep 2020 02:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के बाद नामजद किए गए सभी 21 आरोपियों में विकास दुबे समेत छह एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, जबकि 15 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा विवेचना के दौरान भी 26 लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें भी 21 आरोपी सलाखों के पीछे हैं। 

इनका हुआ एनकाउंटर 
विकास दुबे, राजा राम उर्फ प्रेमप्रकाश उर्फ  प्रेम कुमार, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा, प्रवीण मिश्रा उर्फ बउवन और अतुल दुबे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
ये नामजद जेल में 
श्यामू बाजपेई, छोटू शुक्ला उर्फ अखिलेश, शशिकांत पंडित उर्फ सोनू, रामू बाजपेयी, दयाशंकर अग्निहोत्री, गोपाल सैनी, उमाकांत उर्फ गुड्डन, बालगोविंद, शिवम दुबे, धर्मेंद्र उर्फ हीरू दुबे, जहान यादव, रामसिंह, विष्णु पाल यादव, शिव तिवारी, विमल प्रकाश। 

 
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
विवेचना में नाम सामने आने के बाद भेजे गए जेल
धीरज उर्फ धीरू, क्षमा, खुशी, रेखा, संजय दुबे उर्फ संजू, सुरेश वर्मा, शांति देवी, रमेश चंद्र, मनीष उर्फ वीर, शिवम उर्फ दलाल, सुशील कुमार तिवारी उर्फ सोनू, गुड्डन उर्फ अरविंद त्रिवेदी, जयकांत बाजपेई, प्रशांत उर्फ डब्बू, दरोगा कृष्ण कुमार शर्मा, राहुल पाल, पूर्व एसओ विनय तिवारी, नन्हे यादव, बब्लू मुसलमान, राजेंद्र मिश्रा, वितुल दुबे को भी जेल भेजा गया है। हालांकि पांच अभी फरार हैं। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि इनकी तलाश में एसटीएफ, सर्विलांस की टीमें लगी हैं।

 

4 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
अभी तक पुलिस इस मामले में 21 लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के सात साथी सरेंडर कर चुके हैं। वहीं इस घटना में शामिल कुछ बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें