फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: अमर दुबे की पत्नी खुशी को किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया

Wed, 02 Sep 2020 03:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
खुशी को किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में ढेर अमर दुबे की पत्नी खुशी तिवारी को किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित कर दिया है। घटना वाले दिन दो जुलाई को खुशी की उम्र 16 साल 10 माह 12 दिन थी। शादी के दो दिन बाद हुई घटना में खुशी को भी पुलिस ने हत्या, साजिश करने व जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में जेल भेजा है।
विज्ञापन

2 of 5
अमर दुबे की पत्नी खुशी को किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया - फोटो : अमर उजाला
इस कार्रवाई से पुलिस पर शुरू से ही सवाल उठाए जा रहे हैं। दो जुलाई को कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। घटना के बाद विकास दुबे व उसके साथी अमर दुबे समेत कई अपराधियों को एनकाउंटर में मारा जा चुका है।
 
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे के साथ खुशी - फोटो : अमर उजाला
अमर दुबे की पत्नी पनकी निवासी खुशी तिवारी को पुलिस ने गंभीर धाराओं में जेल भेजा है। बता दें कि 29 जून को खुशी की शादी अमर से हुई थी। खुशी केवल दो दिन ही ससुराल में रही थी। इसी बीच घटना हो गई। पुलिस ने खुशी को हत्या करने, घटना के षड्यंत्र में शामिल होने व जानलेवा हमले समेत पूरे घटनाक्रम में संलिप्त बता दिया।
 

4 of 5
शादी में डांस करती खुशी - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक संगठनों के साथ आम लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। खुशी के जेल जाने के बाद अधिवक्ता शिवाकांत त्रिपाठी ने उसके नाबालिग होने का प्रार्थना पत्र एंटी डकैती कोर्ट में पेश किया था। उम्र निर्धारण के मामले की सुनवाई के लिए पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी में डांस करती खुशी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड ने उसे नाबालिग घोषित कर दिया। तय किया कि उसकी सुनवाई किशोर न्यायालय में होगी। उसका मनोवैज्ञानिक परीक्षण होगा। पर्यवेक्षक अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद उसके जमानती प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें