फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर में घायल पुलिसकर्मियों ने सुनाई आपबीती, बोले- समझाने के बाद भी विकास ने हथियार नहीं डाला

Fri, 10 Jul 2020 10:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
हमारे लाख समझाने के बाद विकास ने हथियार नहीं डाला। उसे सरेंडर करने का मौका दिया, लेकिन उसने हम पर फायरिंग कर दी। हमारे दो साथी गोली लगने से घायल हो गए। जब लगा कि वह सरेंडर नहीं करेगा तो जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। यह कहना है एनकाउंटर करने वाली टीम के घायल सदस्यों का।
 
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी, एसआई पंकज सिंह, एसआई अनूप कुमार सिंह व कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि वे विकास दुबे को टीयूवी में साथ उज्जैन से निकले थे। साथ में एसटीएफ व अन्य पुलिसकर्मियों की गाड़ियां भी चल रहीं थीं।


 
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों के अनुसार विकास ने रास्ते में भी कई बार पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया था। बताया कि बारा टोल प्लाजा पार करने के बाद उन्हें लगा कि अब वे सही सलामत कानपुर पहुंच गए।

 

4 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
अचानक सचेंडी में हाईवे पर आए जानवरों को बचाने में गाड़ी पलट गई। इसमें पांच पुलिस वाले घायल हुए। इस मौके का फायदा उठाकर विकास ने घायल इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की पिस्टल छीन ली और भाग निकला। यह देख पीछे वाली गाड़ी से एसटीएफ की टीम उतरी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
जवान शिवेंद्र सेंगर व विमल कुमार साथियों के साथ विकास के पीछे भागे। शिवेंद्र और विमल ने बताया कि विकास को घेरकर सरेंडर करने को कहा तो उसने फायरिंग कर दी, जिसमें उन दोनों को गोली लगी। जवाबी फायरिंग में विकास ढेर हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें