फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: मैदानी क्षेत्रों में पहुंचीं बर्फीली हवाएं, यूपी के कई शहरों में दिन में बढ़ेगी ठंड

Mon, 26 Dec 2022 03:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। बर्फीली हवाओं की वजह से कानपुर समेत आसपास के जिलों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आने की संभावना है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

दिन का पारा 24.8 और रात का 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 16 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही हैं। जिससे इसके आसपास के क्षेत्रों में कोल्ड डे की स्थिति बन गई है। यह हवाएं धीरे-धीरे यूपी के मध्य क्षेत्र की ओर से भी बढ़ रही हैं। इसकी वजह से दिन में ठंड बढ़ने की संभावना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है। जबकि महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बादल रहे हैं। इस बीच हवा की रफ्तार में 1.4 किमी प्रति घंटे की तेजी आई है। रविवार को हवा की रफ्तार 4.5 किमी रही।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।

4 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें