फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: कानपुर में 20 साल बाद इतनी ठंडी रात, 2 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Sat, 07 Jan 2023 02:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में एक सप्ताह से पड़ रही भीषण ठंड नए-नए आयाम गढ़ रही है। छह जनवरी की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इतना ही नहीं इस दिन 20 साल बाद ऐसी ठंड पड़ी है। कानपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज से करीब 20 वर्ष पहले 2002 में महानगर में रात का पारा 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन में धूप निकलने के बावजूद कोहरा और बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड बरकरार रही। एक दिन पहले न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जिसमें 1.2 की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड में और इजाफा होगा। बीच-बीच में कुछ देर के लिए धूप निकल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन बाद राहत के आसार
उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर ज्यादा रहा। जिससे पूरे दिन कंपकंपी बनी रही। लोगों को दो पहिया वाहन चलाने में भी दिक्कत आई। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अगले दो-तीन दिनों के बाद हो सकती है। तब बादल होने से तापमान थोड़ा बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
10 जनवरी तक पाले का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक पाला पड़ने की संभावना है। यह स्थिति तब होती है जब आसमान साफ हो जाता और तापमान कम हो जाए। पाला गेहूं, जौ, सरसों, जीरा, धनिया, सौंफ, अफीम, मटर, चना, गन्ना के अलावा टमाटर, मिर्ची, बैंगन को 30 से 60 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा सकता है।

4 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें