लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह करने वाले युवक आनंद मिश्रा की अंत्येष्टि कराने के लिए अफसरों के पसीने छूट गए। परिजनों को मनाने के लिए उनको 21 घंटे तक मानमनौव्वल करनी पड़ी, तब जाकर वे अंंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
परिजन आनंद का शव लखनऊ से लेकर सोमवार शाम 3:40 बजे गांव रनागढ़ी आए। वे आनंद द्वारा मौत से पहले विधायक पर लगाए गए आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़ गए थे।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक परिजनों को समझाते रहे लेकिन वे तैयार नहीं हुए। सोमवार रात डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी सिद्धार्थशंकर मीना भी मृतक के घर गए थे और परिजनों से बात की लेकिन परजिन नहीं माने।