फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही बने ‘दुश्मन’: गला रेतकर युवक की हत्या, पाइप लाइन लेने पर हुआ था विवाद, आज पुलिस करेगी खुलासा

Wed, 03 May 2023 06:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 7
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के बरगढ़ के हर्दी खुर्द में रामकैलाश की हत्या के बाद ग्रामीणों व पुलिस का कहना है कि दो रिश्तेदारों के परिजनों के बीच इसके पूर्व भी कई बार विवाद हो चुका है। मृतक के चाचा हेतलाल कोल ने बताया कि रामकैलाश दो भाईयों में सबसे बड़ा था।

वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके माता पिता व पत्नी का निधन हो चुका है। उसके एक पुत्र है। इस हत्याकांड के मामले में पुलिस का दावा है कि बुधवार को पूरा खुलासा हो जाएगा। कई महत्वपूर्ण जानकारी उनके पास है।

जनचर्चा है कि सोमवार को पुरवा में रामकैलाश की हत्या के बाद हत्यारोपियों ने जाकर थाने में सूचना दी है। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को वहीं बैठा लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इन आरोपियों में एक धर्मराज मुख्य रूप से हत्यारोपी है।
विज्ञापन

2 of 7
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किया आलाकत्ल बरामद
उसने धारदार हथियार से रामकैलाश के गर्दन पर वार किया है। हलांकि पुलिस इस बात से इत्तेफाक नहीं रख रही है। थाना प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि अभी जांच पड़ताल चल रही है। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पाइप लाइन लगवाने पर हुआ था विवाद
जल्द ही मुख्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्यारोपियों ने थाने में आकर जानकारी नहीं दी है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची थी। बता दें कि नल की पाइप लाइन लगवाने को लेकर दो रिश्तेदारों में हुए विवाद हुआ था।

4 of 7
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इस पर सोमवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर मजदूर की हत्या कर दी गई। मौके पर एसपी, अपर एसपी, सीओ, थाना प्रभारी व डाग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर पड़ताल की थी। पुलिस ने पिता, पुत्र व पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

5 of 7
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पत्थर हटाकर ले लिया था कनेक्शन
कड़ैहा पुरवा निवासी रामकैलाश कोल (39) एक महीने से मकान बनवा रहा था। गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन डाली गई थी। उसके घर के सामने पाइप के ऊपर पत्थर बिछाए गए थे। रविवार को रामकैलाश ने पत्थर हटाकर अपने घर के लिए पाइपलाइन से कनेक्शन ले लिया।
विज्ञापन

6 of 7
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदार करने लगे विरोध
घर के सामने रहने वाले उसके रिश्तेदार समरजीत, उसकी पत्नी सरोज देवी व पुत्र धर्मराज ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। चाचा हेतलाल ने बताया कि सोमवार रात को समरजीत व उसके परिजन हथियार लेकर घर घुस आए और मारपीट के दौरान उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
शव का पोस्टमार्टम कराया गया
सूचना पर एसपी वृंदा शुक्ला, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी व थाना प्रभारी अंजनी सिंह मय फोर्स पहुंचे। शव का पंचनामा कर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया है। चाचा की तहरीर पर आरोपी समरजीत, बेटे धर्मराज व पत्नी सरोज देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें