फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर: नींद की गोलियां खाकर गंगा में कूदा होगा हत्यारा डॉक्टर, सुसाइड नोट में कोरोना से बताया था डिप्रेशन

Mon, 13 Dec 2021 10:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पत्नी और बच्चों की लाशों के पास पुलिस को चाय के खाली कप मिले थे। साथ ही किचन में मूसल में पाउडर मिला था। फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई थी कि चाय में पाउडर को मिलकार तीनों को पिलाया गया था। ताकि वह बेहोश हो जाएं।
विज्ञापन
1 of 5
triple murder: पत्नी चंद्रप्रभा और दो बच्चों की हत्या करने वाले डॉक्टर सुशील का शव बरामद - फोटो : amar ujala
कानपुर में पत्नी और दो बच्चों को दर्दनाक मौत देने वाले डॉक्टर सुशील कुमार ने पहले नींद की गोलियां खाईं फिर गंगा में छलांग लगा दी थी। शायद उसने ऐसा इसलिए किया जिससे उसकी मौत आसानी से हो सके। नींद की गोलियां बरामद होने की वजह से पुलिस को यह आशंका है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो सकती है। पत्नी और बच्चों की लाशों के पास पुलिस को चाय के खाली कप मिले थे। साथ ही किचन में मूसल में पाउडर मिला था। फॉरेंसिक जांच में पुष्टि हुई थी कि चाय में पाउडर को मिलाकर तीनों को पिलाया गया था। ताकि वह बेहोश हो जाएं। सुशील के जैकेट से बरामद गोलियां देख पुलिस को आशंका है कि इन्हीं गोलियों को पीसकर सुशील ने पत्नी व बच्चों को दी होगी। बरामद पत्तों में कई गोलियां गायब हैं। आशंका है कि गंगा में कूदने से पहले उसने ये गोलियां खाईं होंगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
triple murder: डिप्रेशन बता डॉक्टर ने किया पत्नी और दो बच्चों का कत्ल - फोटो : amar ujala
दस दिन गंगा में चला सर्च अभियान
उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन सरसैया घाट थी। तब से पुलिस लगातार गंगा में सर्च अभियान चला रही थी। डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में जल पुलिस व गोताखोरों की टीम रविवार को भी शव की तलाश कर रही थी। दोपहर करीब 12 बजे सिद्धनाथ घाट के पास बीच गंगा में जल पुलिस के सिपाही मोती व गोताखोर अर्जुन निषाद व दीपक गुप्ता को शव दिखा। शव बाहर निकाला गया। शव के जैकेट व पैंट की जेब की तलाशी लेने पर सभी दस्तावेज मिले। जिससे सुशील के शव की पुष्टि हुई। कुछ ही देर में सुशील व चंद्रप्रभा के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी शव की पहचान कर ली।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में डॉक्टर ने की पत्नी बच्चों की हत्या - फोटो : amar ujala
मारकर मरना ही था मकसद 
सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज बेहद अहम साक्ष्य हैं जो पूरी तरह से डॉक्टर के खुदकुशी करने की तरफ इशारा कर रहे थे। चूंकि छलांग लगाते हुए फुटेज नहीं मिला वहीं लोकेशन सरसैया की मिली। इससे थोड़ा मामला उलझ गया था। हालांकि शव मिलने के बाद साफ हो गया कि डॉक्टर का मकसद परिवार को खत्म करने के बाद आत्महत्या करनेे का था। वही किया भी।

 

4 of 5
triple murder: पत्नी चंद्रप्रभा के साथ डॉक्टर सुशील - फोटो : amar ujala
जेब में मिली नींद की गोलियां
जैकेट की जेब में तीन पत्ते नींद की गोलियां (क्लोज 0.5) मिलीं। साथ ही मोबाइल, डेबिट कार्ड, कार की चाबी के अलावा गीतांजलि सॉल्यूशन का एक विजिटिंग कार्ड मिला है। पुलिस ने सभी दस्तावेज और मोबाइल सील कर दिया है। जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur triple murder: ओमिक्रोन से डरे डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मार डाला - फोटो : amar ujala
डीएनए टेस्ट कराया जाएगा
शव दस दिन पुराना है। पूरी तरह से सड़ चुका है। इसी कारण गोताखोर उसको उठाकर स्टीमर में डाल नहीं सके। एक कपड़े को उसमें बांधकर किसी तरह से नदी के किनारे पर लाए। डीसीपी पश्चिम का कहना है कि परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। लेकिन, किसी तरह की कोई गुंजाइश न रहे और भविष्य में कोई सवाल न बाकी हो इसलिए डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। इससे पूरी तरह से मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें